,

कब्जा करने पहुंची टीम पर पथराव, रेंजर घायल, प्रशासन ने 100 हेक्टेयर जमीन को किया कब्जामुक्त

खंडवाः सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा को हटाने गई प्रशासन की टीम पर माफिओं के गुर्गों ने पथराव कर दिया। जिसके चलते टीम के कुछ लोगों को चोटें आई है। वहीं पथराव से जेसीबी के कांच भी टूट गए है। पथराव की घटना से टीम को पुलिस की अतिरिक्त मदद लेनी पड़ी है। बता दें कि भू-माफियाओं ने वन विभाग की सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया था। जिसके जिसके चलते प्रशासन के 40 बुलडोजर लेकर पहुंचा, आज कार्रवाई का दूसरा दिन था तभी बड़ी तादात में लोग आए और विरोध करने लगे जिसके बाद लोगों ने पथराव कर दिया जिसमें रेंजर का सिर फूट गया। बता दें कि प्रशासन ने 100 हजार हेक्टेयर को कब्जा मुक्त करा दिया है।

कार्रवाई के दौरान हुआ पथराव

दूसरे दिन पुलिस और प्रशासन की टीम गुरुवार की तरह ही 40 बुलडोजर लेकर करीब 700 हेक्टेयर जमीन पर हो रही फसल को नष्ट करने पहुंची थी. आमाखजुरी के जंगल में वन विभाग की टीम अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर रही थी. टीम फसल रौंदने के लिए कल्टीवेटर लगे 10 ट्रैक्टर भी लेकर पहुंची थीण् इस दौरान टीम पर पथराव हो गयाए जिसमें डिप्टी रेंजर का सिर फूट गया. माफिया ने बड़े क्षेत्र में फसल लगा रखी थी.

पेड़ काटकर कर रहे थे खेती

अतिक्रमणकारी यहां लगे पेड़ों को काटकर उस पर खेती कर रहे थेए प्रशासन को जब इसकी सूचना मिली तो उन्होंने जमीन को मुक्त करने के निर्देश जारी किए थे। लेकिन जब निर्देश को अनदेखा किया गया और उसका पालन नहीं किया गया तब इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। कार्रवाई के दौरान एसपीए कलेक्टर और डीएफओ मौके पर मौजूद थे। इस कार्रवाई के दौरान वन विभाग, राजस्व की टीम भारी पुलिस बल मौके मौजूद थी।

लंबे समय से हो रही थी प्लानिंग

डीएफओ राकेश कुमार डामौर ने बताया कंटूर ट्रेंचू पद्धति का इस्तेमाल वनों को फिर से समृद्ध करने के लिए किया जा रहा है। इससे अतिक्रमणकारी हल नहीं चला पाएंगे और बारिश का पानी इन्हीं गड्डों में भरकर जमीन में बैठेगा। इस तरह की बड़ी कार्रवाई के लिए वे पिछले कई महीनों से तैयारी कर रहे थे। अतिक्रमण मुहिम के लिए वन विभाग को शासन ने 25 लाख रुपए आवंटित किए हैं।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 25 सितंबर 2026, शुक्रवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय…

Kanipla Visit CM Saini : बच्चों की कल्पना में दिखता है विकसित भारत का भविष्य

रिपोर्ट- अंकुर कपूर Kanipla Visit CM Saini : कुरुक्षेत्र। हरियाणा के मुख्यमंत्री…

Ramdevra News : CM भजनलाल शर्मा ने बाबा रामदेव मंदिर में किए दर्शन, बस स्टैंड से की पदयात्रा

रिपोर्ट- सुमन Ramdevra News : जैसलमेर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार,…

Haldwani Fire : भोलेनाथ गार्डन में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, लाखों के नुकसान की आशंका

रिपोर्टर : दीपक अधिकारी Haldwani Fire : हल्द्वानी। उत्तराखंड के हल्द्वानी में…

Sarkhor Overbridge Pendra : सरखोर ओवरब्रिज बदहाल, गड्ढों से आए दिन हो रहे हादसे, जिम्मेदारों की आंखें बंद

संवाददाता:- प्रयास कैवर्त Sarkhor Overbridge Pendra : पेंड्रा, पेंड्रा-बिलासपुर मुख्य मार्ग पर…

Yogi Janta Darshan: कब्जामुक्त कराएं जमीन, दबंगों को सिखाएं कानूनी सबक: सीएम योगी

Report: Vandna Rawat Yogi Janta Darshan बारिश के बावजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…