,

Gariaband Medicine Dump Case: गरियाबंद में सड़क किनारे मिला सरकारी दवाइयों का जखीरा

Gariaband Medicine Dump Case

Gariaband Medicine Dump Case: मैनपुर क्षेत्र की आमानाला नदी के नीचे मिली दवाइयां, जांच के आदेश की मांग

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सरकारी दवाइयों को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। मैनपुर क्षेत्र स्थित आमानाला नदी के नीचे और सड़क किनारे भारी मात्रा में सरकारी दवाइयों का जखीरा मिला है। स्थानीय लोगों ने जब दवाइयों के पैकेट और बोतलें बिखरी देखीं तो इसकी सूचना प्रशासन को दी।

Gariaband Medicine Dump Case: बताया जा रहा है कि इनमें कई दवाइयां एक्सपायरी डेट पार कर चुकी हैं, जबकि कई दवाइयां अभी भी उपयोग योग्य हैं। मरीजों को वितरित की जाने वाली दवाइयों का इस तरह जंगल और नदी किनारे मिलना गंभीर लापरवाही की ओर इशारा करता है।

Gariaband Medicine Dump Case: मवेशियों और वन्यप्राणियों के लिए खतरा, स्वास्थ्य विभाग घेरे में

खुले में पड़ी दवाइयों से मवेशियों और वन्यप्राणियों के सेवन की आशंका भी जताई जा रही है, जिससे किसी बड़ी घटना से इंकार नहीं किया जा सकता। ग्रामीणों का कहना है कि यदि इन दवाइयों का सेवन जानवरों द्वारा किया गया तो यह जानलेवा साबित हो सकता है।

READ ALSO: MP Voter List Final : मध्य प्रदेश में मतदाताओं की संख्या 5 करोड़ 39 लाख 81 हजार 65, SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन

Gariaband Medicine Dump Case: इस घटना के बाद गरियाबंद स्वास्थ्य विभाग सवालों के घेरे में आ गया है। आखिर मरीजों को वितरित की जाने वाली दवाइयां जंगल में कैसे पहुंचीं, यह जांच का विषय बन गया है। प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है।

Netflix में बड़ी छंटनी, करीब 1,000 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी; 2022 के बाद सबसे बड़ी कटौती

BY: Yoganand Shrivastva Netflix दुनिया की प्रमुख वीडियो स्ट्रीमिंग कंपनियों में शामिल…

Yogi Adityanath Mirzapur Visit: मिर्जापुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, मां विंध्यवासिनी के किए दर्शन-पूजन

Yogi Adityanath Mirzapur Visit उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिर्जापुर पहुंचे।…

America में हिंदू मंदिर पर हमले की साजिश नाकाम, 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

America: अमेरिका में हिंदू मंदिर को निशाना बनाने की कथित साजिश का…

दिल्ली पुलिस ने Ankita Bhandari के माता-पिता को छोड़ा, इंडिया गेट पर रातभर चला प्रदर्शन

Ankita Bhandari: उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग…

Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का बड़ा प्लान, जंतर-मंतर से रामलीला मैदान तक आंदोलन की तैयारी

Gyanesh Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी दलों ने…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. Balodabazar Accident: खड़े ट्रक में…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. MP Weather Alert: मध्य…