,

ChhindwaraNews : तामिया में बस पेड़ से टकराकर पलटी, 10 घायल, 3 की हालत गंभीर

ChhindwaraNews

संवाददाता – दिनेश नागवंशी

ChhindwaraNews : मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के तामिया क्षेत्र में शुक्रवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। माहुलझिर थाना क्षेत्र के रेनीखेड़ा के पास पिपरिया से छिंदवाड़ा जा रही महाकाल बस अनियंत्रित होकर पलट गई और पेड़ से टकरा गई। हादसे के समय बस में करीब 20 से अधिक यात्री सवार थे।

बस पलटते ही मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना में 10 यात्रियों को चोटें आई हैं, जिनमें से 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

ChhindwaraNews : पुलिस और 112 की मदद से पहुंचाया गया अस्पताल

ChhindwaraNews : घटना की सूचना मिलते ही माहुलझिर थाना प्रभारी रविंद्र पवार और देलाखारी चौकी प्रभारी मयंक उइके पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को तत्काल 112 एंबुलेंस की मदद से तामिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए छिंदवाड़ा जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

ChhindwaraNews : हादसे की जांच शुरू

ChhindwaraNews : पुलिस के अनुसार बस में दो दर्जन के आसपास यात्री सवार थे। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर बस के अनियंत्रित होने को दुर्घटना की वजह माना जा रहा है।

ये भी जानिए : भोपाल में राष्ट्रीय दिव्यांगजन क्रिकेट महोत्सव 2026 ‘नॉट आउट @ 100’ का शुभारंभ

Katni News: टीटी नगर स्टेडियम में कटनी के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, एथलेटिक्स में जीते पदक

Katni News: भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में…

Indore News: नेकलेस टूटने का बदला, गर्लफ्रेंड की एक्टिवा में लगवाई आग

Indore News: इंदौर के पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में युवती की एक्टिवा में…

Kawardha News: चिल्हीडार पूजा और बेटा जौतिया महाव्रत का आयोजन, MP-ओडिशा-महाराष्ट्र से पहुंचीं माताएं

Kawardha News: कवर्धा में गोंडी धर्म संस्कृति संरक्षण समिति और छत्तीसगढ़ गोंडवाना…

दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा पर Supreme Court सख्त, पुलिस से पूछा- अपराध रोकने का क्या है इंतजाम?

Supreme Court: दिल्ली-एनसीआर में महिलाओं और नाबालिग लड़कियों के खिलाफ सामने आए…