,

Bhiwani: लापता रेलवे कर्मचारी का नहर में मिला शव, ड्यूटी के लिए निकला था दिल्ली

Bhiwani

Report by: J.D Duggal, Edit by: Priyanshi Soni

Bhiwani: भिवानी के शास्त्री नगर निवासी आदित्य, जो दिल्ली में रेलवे में नौकरी करते थे, 18 फरवरी की शाम लगभग 7:30 बजे स्कूटी लेकर घर से ड्यूटी के लिए निकले थे। अगले दिन सुबह परिवार ने उनके संपर्क करने की कोशिश की तो फोन बंद मिला।

Bhiwani: परिवार ने दोस्तों पर जताया संदेह

Bhiwani

आदित्य के दोस्तों से जानकारी मिलने पर पता चला कि वह रात में पार्टी कर रहे थे और उसी दौरान नहर में गिर गए। परिवार ने आरोप लगाया कि उनके बेटे के साथ कुछ गलत किया गया है और उन्होंने न्याय की मांग की।

Bhiwani: पुलिस मामले की जांच में जुटी

सदर थाना के एसएचओ उग्रसेन ने बताया कि आदित्य का शव नहर में मिला है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जांच व शिकायत के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

read also: Haryana Budget Session 2026: राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने रखा विजन 2047 का रोडमैप, विकास और सुशासन पर दिया जोर