Surya Grahan 2026: आज लगेगा साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण, जानें समय और सूतक काल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Surya Grahan 2026

Surya Grahan 2026: वर्ष 2026 का पहला ग्रहण 17 फरवरी को वलयाकार (Annular) सूर्य ग्रहण के रूप में दिखाई देगा। पंचांग के अनुसार यह ग्रहण दोपहर 3 बजकर 26 मिनट से शुरू होकर शाम 7 बजकर 57 मिनट तक रहेगा। इस दौरान सूर्य के चारों ओर अग्नि वलय जैसा दृश्य बनने की संभावना है।

Surya Grahan 2026

Surya Grahan 2026: सूतक काल कब से होगा प्रभावी?

धार्मिक परंपराओं के अनुसार सूर्य ग्रहण से लगभग 12 घंटे पहले सूतक काल प्रारंभ हो जाता है। ऐसे में 17 फरवरी 2026 को सुबह 3 बजकर 26 मिनट से सूतक प्रभावी माना जाएगा।

मान्यता है कि ग्रहण और सूतक अवधि में शुभ कार्य, मांगलिक आयोजन तथा पूजा-पाठ जैसे धार्मिक कर्म नहीं किए जाते। मंदिरों के कपाट भी कई स्थानों पर इस अवधि में बंद रखे जाते हैं।

Surya Grahan 2026: भारत में सूर्य ग्रहण का समय

यह सूर्य ग्रहण भारत के सभी प्रमुख शहरों में लगभग एक ही समयावधि में देखा जाएगा। देशभर में ग्रहण का आरंभ दोपहर 3:26 बजे और समापन शाम 7:57 बजे होगा।

Surya Grahan 2026: नीचे प्रमुख शहरों के अनुसार समय को सूचीबद्ध किया गया है:

  • नई दिल्ली – 3:26 PM से 7:57 PM
  • मुंबई – 3:26 PM से 7:57 PM
  • कोलकाता – 3:26 PM से 7:57 PM
  • नोएडा – 3:26 PM से 7:57 PM
  • बेंगलुरु – 3:26 PM से 7:57 PM
  • लखनऊ – 3:26 PM से 7:57 PM
  • पटना – 3:26 PM से 7:57 PM
  • अहमदाबाद – 3:26 PM से 7:57 PM
  • जयपुर – 3:26 PM से 7:57 PM
  • पुणे – 3:26 PM से 7:57 PM
  • कानपुर – 3:26 PM से 7:57 PM
  • नागपुर – 3:26 PM से 7:57 PM
  • चेन्नई – 3:26 PM से 7:57 PM
  • हैदराबाद – 3:26 PM से 7:57 PM
  • गाजियाबाद – 3:26 PM से 7:57 PM
  • लुधियाना – 3:26 PM से 7:57 PM
  • चंडीगढ़ – 3:26 PM से 7:57 PM
  • जम्मू-कश्मीर – 3:26 PM से 7:57 PM
  • वाराणसी – 3:26 PM से 7:57 PM
  • गुरुग्राम – 3:26 PM से 7:57 PM
  • गोरखपुर – 3:26 PM से 7:57 PM
  • देहरादून – 3:26 PM से 7:57 PM
  • कोटा – 3:26 PM से 7:57 PM
  • बरेली – 3:26 PM से 7:57 PM

Surya Grahan 2026: ग्रहण के दौरान किन बातों का रखें ध्यान?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ग्रहण काल में भोजन बनाने और खाने से परहेज किया जाता है। गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। ग्रहण समाप्त होने के बाद स्नान और दान-पुण्य का विशेष महत्व बताया गया है।

Read also: India Weather Update: उत्तर भारत में बढ़ेगा तापमान, पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी की चेतावनी

Poaching Case : हरिद्वार टाइगर शिकार कांड में मुख्य आरोपी आमिर हमजा ने किया सरेंडर

Poaching Case : रोशनाबाद कोर्ट में आत्मसमर्पण, वन विभाग और वकीलों में

Jhiram Ghati: झीरम घाटी हमले की 13वीं बरसी पर फिर गरमाई सियासत

Jhiram Ghati: कांग्रेस ने न्याय में देरी का मुद्दा उठाया Jhiram Ghati:

Coal Gasification: कोरबा में कोल गैसीफिकेशन से यूरिया उत्पादन की संभावनाएं बढ़ीं

Coal Gasification: संसदीय समिति की बैठक में उर्वरक आत्मनिर्भरता पर मंथन Coal