Bihar Board Exam 2026 : 17 फरवरी से बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा, क्या जूता-मोजा पहनकर दे सकते हैं एग्जाम? जानें पूरी गाइडलाइन

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Bihar Board Exam 2026

Bihar Board Exam 2026 : पटना, बिहार बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा 17 फरवरी से शुरू हो रही है। इस वर्ष करीब 15.12 लाख छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे। राज्यभर में 1699 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। बोर्ड ने साफ किया है कि परीक्षा को कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण बनाने के लिए कड़े नियम लागू रहेंगे।

Bihar Board Exam 2026 : दो पालियों में परीक्षा

पहली पाली: 9:30 AM – 12:45 PM
दूसरी पाली: 2:00 PM – 5:15 PM

पहली पाली के लिए प्रवेश सुबह 8:30 से 9:00 बजे तक ही मिलेगा।

तय समय के बाद प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

Bihar Board Exam 2026 : जूता-मोजा पर क्या है नियम?

सुरक्षा कारणों से परीक्षा केंद्र में जूता-मोजा पहनकर प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
छात्र-छात्राएं चप्पल या सैंडल पहनकर ही केंद्र जाएं।

Bihar Board Exam 2026 : क्या ले जाना जरूरी?

ओरिजिनल एडमिट कार्ड

स्कूल आईडी / आधार कार्ड

नीला या काला बॉल पेन

पारदर्शी पाउच/पेन बॉक्स

Bihar Board Exam 2026 : क्या बिल्कुल नहीं ले जा सकते?

मोबाइल फोन
ब्लूटूथ / ईयरफोन
स्मार्ट वॉच / डिजिटल घड़ी
कैलकुलेटर
नोट्स, चिट, किताब
कोई भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट

Bihar Board Exam 2026 : अन्य महत्वपूर्ण निर्देश

सभी परीक्षार्थियों की दो स्तरों पर तलाशी होगी।
परीक्षा केंद्रों के आसपास निषेधाज्ञा लागू रहेगी।
परीक्षा से एक दिन पहले कंट्रोल रूम सक्रिय कर दिया गया है।

बोर्ड ने अभिभावकों और छात्रों से अपील की है कि वे समय से पहले केंद्र पहुंचें और सभी नियमों का पालन करें, ताकि परीक्षा सुचारु रूप से संपन्न हो सके।

ये भी जानिए : रोहतास में शादी के नाम पर मानव तस्करी का खुलासा, 4 गिरफ्तार

Hindu Swabhiman Sammelan : उत्तर प्रदेश के 11 जिलों में होंगे हिंदू स्वाभिमान सम्मेलन

Hindu Swabhiman Sammelan : नई दिल्ली में श्री चित्रगुप्त अखाड़ा की महत्वपूर्ण

MP TOP 10: शिक्षा, विकास, खेल और प्रशासनिक फैसलों की रही चर्चा

1. MP TOP 10: एमपी बोर्ड के 10वीं-12वीं परीक्षा परिणाम घोषित MP

Chanakya Niti : हर मजबूत स्त्री में होते हैं ये 5 गुण, चाणक्य के ये नियम बदल देंगे जिंदगी

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य को भारत के महान नीति-निर्माताओं, अर्थशास्त्रियों और