Priyank Kharge on Rss : RSS शैतान, BJP उसकी परछाई, प्रियांक खरगे के बयान पर सियासी घमासान, VHP का पलटवार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Priyank Kharge on Rss

Priyank Kharge on Rss : दिल्ली-बेंगलुरू, कर्नाटक सरकार में मंत्री और कांग्रेस नेता प्रियांक खरगे ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को लेकर तीखी टिप्पणी की है। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को “शैतान” बताते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी उसकी “परछाई” है। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में बहस तेज हो गई है।

Priyank Kharge on Rss : फंडिंग और पंजीकरण पर उठाए सवाल

खरगे ने संघ की आर्थिक पारदर्शिता और कानूनी स्थिति पर सवाल उठाए। उनका कहना है कि यदि कोई संगठन बड़े पैमाने पर देश-विदेश में गतिविधियां चला रहा है, तो उसे कानून के तहत पंजीकृत होना चाहिए और अपनी फंडिंग के स्रोत सार्वजनिक करने चाहिए। उन्होंने दावा किया कि मीडिया रिपोर्टों में संघ से जुड़े हजारों संगठनों द्वारा आर्थिक सहयोग की बात कही गई है, इसलिए धन के स्रोतों पर स्पष्टता जरूरी है।

Priyank Kharge on Rss : वीएचपी की कड़ी प्रतिक्रिया

खरगे के बयान पर विश्व हिंदू परिषद ने कड़ा ऐतराज जताया। वीएचपी के पदाधिकारियों ने इसे गैरजिम्मेदाराना और निराधार बताया। उनका कहना है कि संघ और उससे जुड़े संगठन देशहित में काम करते हैं और ऐसे आरोप राजनीतिक उद्देश्य से लगाए जा रहे हैं। बीजेपी नेता भी पलटवार कर रहे हैं ।

इस बयानबाजी के बाद कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आगामी चुनावी माहौल में इस तरह के बयान सियासी तापमान को और बढ़ा सकते हैं।

Tahir Hussain Convicted: अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन दोषी करार, अब सजा पर टिकी सबकी नजर

Tahir Hussain Convicted उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों से जुड़े आईबी अधिकारी अंकित शर्मा

Sheikhpura Road Accident: तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, 5 कॉलेज छात्राएं घायल, दो की हालत गंभीर

रिपोर्टर:- रंजन कुमार Sheikhpura Road Accident शेखपुरा-जमुई राष्ट्रीय राजमार्ग 333ए पर सोमवार

Promoted IAS Officers: प्रोन्नत IAS अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार मुलाकात

Promoted IAS Officers प्रोन्नत भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों ने सोमवार को