,

Khandwa के ग्राम रुधी में युवक से मारपीट, मौत, गांव में फैली सनसनी

Khandwa

Edit by: Devendra Jaiswal, Edit by: Priyanshi Soni

Khandwa: मध्यप्रदेश के खंडवा के ग्राम रुधी में तीन युवकों के साथ मारपीट के दौरान एक युवक की मौत हो गई। घटना स्थल पर तुरंत SP मनोज कुमार राय और कोतवाली पुलिस पहुंचकर मुआयना किया।

Khandwa: युवकों के बीच हुई झड़प

जानकारी के अनुसार, हर्ष थापा अपनी प्रेमिका के साथ रुधी के ईट के भट्टे के पास बैठे थे। इसी दौरान भावेश, मयंक और सचिन वहां पहुंचे और हर्ष की प्रेमिका के साथ छेड़छाड़ करने लगे। इससे तीनों युवकों के बीच मारपीट शुरू हो गई।

चाकू से हमला और मौत

Khandwa

हर्ष ने प्रेमिका को बचाने के लिए तीनों युवकों पर चाकू से हमला किया। इस लड़ाई में चाकू भावेश के दिल में लग गया, जिससे वह वहीं गिर गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। मयंक और सचिन भी इस झड़प में घायल हुए।

Khandwa: पुलिस और परिवार की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही भावेश का परिवार मौके पर पहुंचा। SP और कोतवाली पुलिस ने मृतक और घायलों को जिला अस्पताल भेजा। पुलिस ने प्रेमिका के बयान के आधार पर मयंक और सचिन के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उन्हें अभिरक्षा में ले लिया।

मृतक के पिता की प्रतिक्रिया

भावेश के पिता बसंत पाल ने बताया कि वह इस घटना से गहरे सदमे में हैं और न्याय की उम्मीद रखते हैं।

Read also: Morena में तेज रफ्तार कंटेनर और स्कार्पियो की भिड़ंत, चालक की मौत

Pansemal Talent Award: विधायक श्याम बरडे ने 122 मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

Pansemal Talent Award: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के पानसेमल विधानसभा क्षेत्र…

Haldwani Congress Protest: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला फूंका

Haldwani Congress Protest: उत्तराखंड के हल्द्वानी में केंद्रीय चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार…

Jaipur Congress Protest: चुनाव आयोग के घेराव पर बवाल, गहलोत-डोटासरा समेत करीब 100 नेता हिरासत में

Jaipur Congress Protest: राजस्थान की राजधानी जयपुर में सोमवार को चुनाव आयोग…

Chhattisgarh News: सुकमा के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया हवाई सर्वेक्षण

बाढ़ प्रभावित इलाकों का लिया जायजा Chhattisgarh News मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने…

Ghodasahan News: घोड़ासहन में गांजा जैसा मादक पदार्थ बरामद, एक व्यक्ति गिरफ्तार

रिपोर्ट: टुनटुन कुमार Ghodasahan News पूर्वी चंपारण के घोड़ासहन थाना क्षेत्र में…

Saharanpur News: डीएम कार्यालय के पास से किसान नेता की कार चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

Saharanpur News कलेक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली…