Kaushambi Mahashivratri Temple Renovation: महाशिवरात्रि पर जीर्णोद्धार हुए मंदिर का भव्य उद्घाटन

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Kaushambi Mahashivratri Temple Renovation: The renovated temple was inaugurated on Mahashivratri.

Kaushambi Mahashivratri Temple Renovation: 40 वर्ष पुराने मंदिर को मिला नया स्वरूप

Kaushambi Mahashivratri Temple Renovation: उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जनपद के सदर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा मगौरा तैयबपुर चौराहा स्थित लगभग 40 वर्ष पुराने हनुमान मंदिर और शिव मंदिर का महाशिवरात्रि से एक दिन पूर्व जीर्णोद्धार कार्य पूर्ण हो गया। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर मंदिर का भव्य उद्घाटन किया गया।

बताया जाता है कि चार दशक पहले गांव के लोगों ने चंदा एकत्र कर इस मंदिर का निर्माण कराया था, लेकिन समय के साथ मंदिर जर्जर हो गया। कुछ माह पूर्व क्षेत्र के फौजीपुर गांव निवासी दुर्गा पटेल पुत्र रामचंद्र पटेल की नजर मंदिर की स्थिति पर पड़ी। इसके बाद उन्होंने साथी सुघर यादव, गुड्डू यादव, सुरेश विश्वकर्मा, नरेंद्र कुशवाहा और राहुल पांडेय के साथ मिलकर मंदिर के जीर्णोद्धार का संकल्प लिया। करीब दो माह में लगभग 15 लाख रुपये की लागत से मंदिर को भव्य स्वरूप प्रदान किया गया।

Kaushambi Mahashivratri Temple Renovation: 24 घंटे अखंड जाप और तीन दिवसीय मेले का आयोजन

Kaushambi Mahashivratri Temple Renovation: महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिर परिसर में 24 घंटे ‘ॐ नमः शिवाय’ का अखंड जाप आयोजित किया गया। 15 फीट ऊंची हनुमान जी की प्रतिमा श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी रही। जनपद की यह इकलौती विशालकाय प्रतिमा होने के कारण दर्शन के लिए सैकड़ों गांवों से भक्तों का तांता लगा रहा।

मंदिर परिसर में भगवान भोलेनाथ और वीर हनुमान के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा। तीन दिवसीय मेले का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

READ ALSO: Share Market 16-02-26: घरेलू शेयर बाजार में फिर गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लाल निशान में खुले

मंदिर के मुख्य पुजारी मथुरादास, हंसराज और हेमंतराज ने मंदिर के जीर्णोद्धार में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। महाशिवरात्रि पर हुए इस आयोजन ने पूरे क्षेत्र को धार्मिक उत्साह और आस्था से सराबोर कर दिया।

Firozabad में भीषण सड़क हादसा: दो रोडवेज बसों के बीच आमने-सामने की भिड़ंत, एक दर्जन यात्री घायल

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत

Bribery Case : गिरीडीह में ACB की बड़ी कार्रवाई, 5 हजार रिश्वत लेते JE गिरफ्तार

Bribery Case : मनरेगा कार्य के नाम पर मांगी थी रिश्वत, शिकायत

Bulldozer Action Protest: मैनपाट में बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में चक्काजाम, NH-43 पर यातायात ठप

Bulldozer Action Protest: अम्बिकापुर के मैनपाट क्षेत्र में प्रशासन की बुलडोजर कार्रवाई