,

Haridwar Jan Chaupal Program: हरिद्वार दौरे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

Haridwar Jan Chaupal Program: Chief Minister Pushkar Singh Dhami on Haridwar tour

Haridwar Jan Chaupal Program: तय कार्यक्रम के अनुसार शाम को जन चौपाल में करेंगे शिरकत

Haridwar Jan Chaupal Program: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हरिद्वार दौरे पर रहेंगे, जहां वे जन चौपाल कार्यक्रम के माध्यम से आम जनता की समस्याएं सीधे सुनेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री शाम 4 बजकर 25 मिनट पर देहरादून से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 4 बजकर 40 मिनट पर गाजीवाली हेलीपैड पहुंचेंगे।

इसके बाद करीब 5 बजे श्यामपुर कांगड़ी क्षेत्र के आर्यनगर में आयोजित मुख्य सेवक जन चौपाल कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इस दौरान वे स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं और सुझावों को सुनेंगे।

Haridwar Jan Chaupal Program: विकास कार्यों की समीक्षा और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Haridwar Jan Chaupal Program: जन चौपाल कार्यक्रम में क्षेत्रीय विकास, जन समस्याओं और विभिन्न सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा भी प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी देंगे, ताकि योजनाओं का लाभ समय पर जनता तक पहुंचे।

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह मुस्तैद है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक इंतजाम किए गए हैं। कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए गए हैं।

READ ALSO: Katihar के कुर्सेला हटिया बाजार में लगी भीषण आग, दर्जनों दुकानें जलकर राख

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री शाम 6 बजकर 30 मिनट पर हरिद्वार दौरा समाप्त कर देहरादून के लिए रवाना हो जाएंगे।

MP Cleanliness Survey : स्वच्छता में लीडर मध्यप्रदेश, बढ़ेगा पर्यटन, रोजगार, निवेश

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तवMP Cleanliness Survey : भोपाल, स्वच्छता के क्षेत्र में मध्यप्रदेश…

Chhattisgarh Politics : मिशन 2028 की सियासी बिसात, आदिवासी सम्मान, धान पर आर-पार

रिपोर्ट- हिमांशु पटेल Chhattisgarh Politics : रायपुर, छत्तीसगढ़ में मिशन 2028 की…

Jammu Kashmir के किश्तवाड़ में दो SPO के शव मिले, शरीर पर गोलियों के निशान; सर्विस हथियार भी गायब

Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले से दो पुलिसकर्मियों के लापता होने…

CG: Top 10

CG: 1. कारोबारी दीपक टंडन ने BJP नेत्री से भी ऐंठे पैसे,…

MP: Top 10

MP: 1. भोपाल नगर निगम से कांग्रेस पार्षद ने मांगा ₹169.8 करोड़…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: गुरुवार का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें…