Vanakhandi Mahadev Temple Fair Inauguration: मुख्यमंत्री धामी ने वनखंडी महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Vanakhandi Mahadev Temple Fair Inauguration: Chief Minister Dhami performed Jalabhishek in Vanakhandi Mahadev Temple.

Vanakhandi Mahadev Temple Fair Inauguration: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी खटीमा के चकरपुर स्थित वनखंडी महादेव मंदिर में आयोजित महाशिवरात्रि मेले का फीता काटकर विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों और श्रद्धालुओं को महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

Vanakhandi Mahadev Temple Fair Inauguration: महादेव मंदिर में जलाभिषेक कर की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

Vanakhandi Mahadev Temple Fair Inauguration: महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री ने मंदिर में जलाभिषेक कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेश की सुख, शांति, समृद्धि और उन्नति की कामना करते हुए भगवान शिव से सभी के जीवन में खुशहाली की प्रार्थना की।

मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और “हर हर महादेव” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा।

Vanakhandi Mahadev Temple Fair Inauguration: धार्मिक स्थल को भव्य-दिव्य रूप देने की घोषणा

Vanakhandi Mahadev Temple Fair Inauguration: मुख्यमंत्री ने कहा कि मेले के बढ़ते स्वरूप और पर्यटन की संभावनाओं को देखते हुए वनखंडी महादेव मंदिर को भव्य और दिव्य स्वरूप देने के लिए एक कार्ययोजना तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है और क्षेत्र के विकास के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।

READ ALSO: Datia : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का भव्य स्वागत; डबरा में नवगृह शक्ति पीठ की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में होंगे शामिल

स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में आयोजित यह कार्यक्रम श्रद्धा, आस्था और उत्साह के माहौल में संपन्न हुआ।

Sukma Development: सुकमा के विकास को नई रफ्तार देने की दिशा में सरकार के बड़े कदम

Sukma Development: नक्सल प्रभावित क्षेत्र को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने पर