Story of Valentine’s Day: सेंट वैलेंटाइन की शहादत और प्यार के दिन की कहानी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Story of Valentine’s Day

Story of Valentine’s Day: भारत समेत दुनियाभर में 14 फरवरी को वैलेंटाइंस डे के रूप में मनाया जा रहा है। यह दिन प्यार का उत्सव माना जाता है, जब लोग अपने प्रियजनों को गिफ्ट, कार्ड्स और संदेश के माध्यम से प्यार का इजहार करते हैं। हालांकि, इस दिन की शुरुआत का इतिहास कुछ दर्दनाक और प्रेरणादायक भी है।

Story of Valentine’s Day: सेंट वैलेंटाइन की कहानी

Story of Valentine’s Day

वैलेंटाइंस डे 14 फरवरी को इसलिए मनाया जाता है क्योंकि तीसरी शताब्दी में रोम के एक क्रूर सम्राट के समय पादरी वैलेंटाइन ने प्रेम करने वालों का समर्थन किया। सम्राट के आदेश की अवहेलना कर उन्होंने प्रेम का संदेश फैलाया, जिसके कारण उन्हें जेल में डाल दिया गया और फांसी दी गई। प्रेम के लिए बलिदान देने वाले इस संत की याद में हर साल 14 फरवरी को वैलेंटाइंस डे मनाने की परंपरा शुरू हुई।

Story of Valentine’s Day: राजा क्लॉडियस II ने क्यों दी थी सेंट वैलेंटाइन को फांसी?

सम्राट क्लॉडियस II ने अपने साम्राज्य में शादी पर रोक लगा दी थी, क्योंकि उन्हें लगता था कि अविवाहित सैनिक शादीशुदा सैनिकों से बेहतर योद्धा बन सकते हैं। लेकिन सेंट वैलेंटाइन मानते थे कि प्रेम ईश्वर का वरदान है। उन्होंने प्रेम करने वालों की शादी करवाना जारी रखा और राजा के आदेश का उल्लंघन करने के लिए लोगों को प्रेरित किया। जब राजा को यह पता चला, तो उन्होंने सेंट वैलेंटाइन को जेल में डालकर 14 फरवरी, 269 ईस्वी को फांसी दे दी।

Story of Valentine’s Day: वैलेंटाइंस डे की शुरुआत

वैलेंटाइंस डे मनाने की परंपरा 5वीं शताब्दी के अंत में शुरू हुई। पोप गेलैसियस I ने 14 फरवरी को सेंट वैलेंटाइन के सम्मान में एक पर्व दिवस घोषित किया। जानकार बताते हैं कि वैलेंटाइंस डे की परंपरा रोम की प्राचीन ‘लूपरकोरिया’ परंपरा के स्थान पर शुरू हुई। इसके बाद 14वीं शताब्दी में ज्योफ्री चौसर की कविताओं ने इसे प्रेम और रोमांस के साथ जोड़ दिया।

Story of Valentine’s Day: प्यार का दिन बन गया वैश्विक उत्सव

आज वैलेंटाइंस डे केवल प्रेमियों का दिन नहीं, बल्कि विश्वभर में प्यार और स्नेह का उत्सव बन चुका है। लोग इस दिन अपने प्रियजनों को याद करते हैं और अपने प्यार को शब्दों और भावनाओं के माध्यम से व्यक्त करते हैं।

Read also: The 50 Reality Show में प्रिंस-अरबाज की लड़ाई, होस्ट ने दिए सख्त निर्देश

Tahir Hussain Convicted: अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन दोषी करार, अब सजा पर टिकी सबकी नजर

Tahir Hussain Convicted उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों से जुड़े आईबी अधिकारी अंकित शर्मा

Sheikhpura Road Accident: तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, 5 कॉलेज छात्राएं घायल, दो की हालत गंभीर

रिपोर्टर:- रंजन कुमार Sheikhpura Road Accident शेखपुरा-जमुई राष्ट्रीय राजमार्ग 333ए पर सोमवार

Promoted IAS Officers: प्रोन्नत IAS अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार मुलाकात

Promoted IAS Officers प्रोन्नत भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों ने सोमवार को