Hazaribagh: गांव में घुसे जंगली हाथी, दीवार तोड़कर किया हमला, महिला की मौत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Hazaribagh

Report by: Rupesh kumar Das, Edit by: Priyanshi Soni

Hazaribagh: हजारीबाग के चुरचू प्रखंड अंतर्गत बहेरा पंचायत के कजरी स्थित भुरकुंड टोला में शुक्रवार शाम करीब 8:45 बजे जंगली हाथियों के झुंड ने गांव में प्रवेश कर हमला कर दिया। हाथियों ने एक मकान को क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे घर के अंदर सो रही महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

Hazaribagh: घर में सो रही महिला की मौके पर मौत

Hazaribagh

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हाथियों का झुंड राजेश मुर्मु के घर तक पहुंचा और दीवार तोड़ दी। उस समय घर के भीतर फुलमुनी देवी सो रही थीं। हमले के दौरान हाथियों ने उन्हें कुचल दिया। वहीं उनके पति किसी तरह घर की दीवार फांदकर बाहर निकलने में सफल रहे।

Hazaribagh: घटना के बाद गांव में दहशत

हमले के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने शोर मचाकर हाथियों को भगाने का प्रयास किया और वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया।

Hazaribagh: वन विभाग ने शुरू की कार्रवाई

वन विभाग द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने हाथियों के झुंड को सुरक्षित रूप से जंगल की ओर खदेड़ने और प्रभावित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।

Read also: Horoscope: 14-02-26

Sukma Development: सुकमा के विकास को नई रफ्तार देने की दिशा में सरकार के बड़े कदम

Sukma Development: नक्सल प्रभावित क्षेत्र को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने पर