Morena : रास्ते के विवाद ने लिया खूनी रूप: केन्थरी गांव में दो गुटों के बीच जमकर चली गोलियां, एक की मौत, दो गंभीर

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Morena 

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल

Morena  सरायछोला थाना क्षेत्र के केन्थरी गांव में रास्ते के मामूली विवाद ने एक परिवार का चिराग बुझा दिया। दो पक्षों के बीच हुई इस हिंसक झड़प में अंधाधुंध गोलीबारी हुई, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। क्षेत्र में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

विवाद की पृष्ठभूमि और खूनी संघर्ष

Morena  घटना की जड़ 11 फरवरी को हुई एक मामूली कहासुनी में छिपी है। जानकारी के अनुसार, अवतार गुर्जर और छोटू गुर्जर के बीच रास्ते से निकलने को लेकर बहस हुई थी, जिसे ग्रामीणों ने उस समय सुलझा लिया था। हालांकि, बीते शाम यह विवाद फिर से गहरा गया। देखते ही देखते दोनों पक्ष हथियारों के साथ आमने-सामने आ गए और गांव गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा। इस गोलीबारी में सत्यवीर गुर्जर के सिर में गोली लगने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

घायलों की स्थिति और पुलिस की कार्रवाई

Morena  दूसरी ओर से रामअवतार गुर्जर और देवेंद्र गुर्जर भी गोली लगने से घायल हुए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें ग्वालियर रेफर कर दिया गया है। सरायछोला थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर एक दर्जन से अधिक नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास जैसी संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

आरोपी फरार, घरों पर लटके ताले

Morena  वारदात के बाद से ही गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। पुलिस की पकड़ से बचने के लिए सभी आरोपी अपने घरों में ताले डालकर फरार हो गए हैं। थाना प्रभारी (TI) केके सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी दोषियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है।

Read this: Dabra : डबरा में धार्मिक महाकुंभ: नवग्रह शक्ति पीठ में तंत्र-मंत्र साधना और 10 लाख आहुतियों का महायज्ञ

International Yoga Day 2026 : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, भारतीय ज्ञान परंपरा का वैश्विक आलोक

लेखक: गोविंद सिंह राजपूत, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री International

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के बाद हरिद्वार में चला स्वच्छता महाअभियान

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के समापन के बाद हरिद्वार

Chandeni School Infrastructure: जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर बच्चे, चंदेनी स्कूल का अधूरा निर्माण बना चिंता का विषय

Chandeni School Infrastructure: खैरागढ़ जिले के ग्राम चंदेनी स्थित शासकीय प्राथमिक शाला