,

Bangladesh PM: बांग्लादेश में बीएनपी की बड़ी जीत, तारिक रहमान बन सकते हैं अगले प्रधानमंत्री, जानें कौन हैं रहमान

https://swadeshlive.com/brics-summit-bangladesh-pm-tariq-rahman/

Edit by: Priyanshi Soni

Bangladesh PM: बांग्लादेश में अब तारिक रहमान का अगला प्रधानमंत्री बनना लगभग तय माना जा रहा है। उन्होंने सरकार बनाने के लिए अपना दावा पेश कर दिया है। 12 फरवरी को हुए 13वें संसदीय चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) ने लैंडस्लाइड जीत हासिल की है, जिससे देश की राजनीति में एक नया अध्याय शुरू हो गया है।

Bangladesh PM: तारिक रहमान कौन हैं?

Bangladesh PM

तारिक रहमान, पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया और पूर्व राष्ट्रपति जिया-उर-रहमान के बेटे, 36 साल बाद बांग्लादेश के पहले पुरुष प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। उनका जन्म 20 नवंबर 1965 को ढाका में हुआ। उनके पिता जिया-उर-रहमान बीएनपी के संस्थापक और पूर्व राष्ट्रपति थे, जबकि उनकी मां खालिदा जिया तीन बार देश की प्रधानमंत्री रह चुकी हैं।

बचपन से ही राजनीति में रुचि रखने वाले तारिक ने 1990 के दशक में सक्रिय भूमिका निभाई और 1991 में अपनी मां को प्रधानमंत्री बनवाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। 2001 में जब उनकी मां तीसरी बार सत्ता में आईं, तब तारिक पार्टी में प्रभावशाली नेता के रूप में उभरे और ढाका का ‘हवा भवन’, जहां से पार्टी के फैसले होते थे, उनके नाम से जुड़ा। हालांकि इसी दौरान उन पर भ्रष्टाचार, घूसखोरी और सत्ता के दुरुपयोग के आरोप लगे और विपक्षी आवामी लीग ने उन्हें ‘डार्क प्रिंस’ कहना शुरू किया, जिससे उनकी राजनीतिक छवि प्रभावित हुई।

Bangladesh PM: निर्वासन का दौर

साल 2006-07 में राजनीतिक अस्थिरता के चलते सैन्य समर्थित अंतरिम सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान शुरू किया। मार्च 2007 में तारिक को गिरफ्तार कर 84 मुकदमे दर्ज किए गए, जिनमें घोटाले, मनी लॉन्ड्रिंग और 2004 के ग्रेनेड हमले के आरोप शामिल थे। बीएनपी का दावा है कि ये सभी शेख हसीना की साजिश थीं। जेल में उन्हें यातनाएं झेलनी पड़ीं और उनकी रीढ़ की हड्डी क्षतिग्रस्त हो गई। सितंबर 2008 में जमानत मिलने के बाद तारिक अपनी पत्नी जुबैदा और बेटी ज़ैमा के साथ लंदन चले गए, और 17 साल तक स्वनिर्वासन में रहे।

Bangladesh PM: मौत की सजा और वापसी

पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के शासन के दौरान उन्हें एक मामले में मौत की सजा भी सुनाई गई। लेकिन अगस्त 2024 में देश में हुए छात्र आंदोलन और अंतरिम सरकार की स्थापना के बाद अदालतों ने उनके खिलाफ सभी मुकदमे रद्द कर दिए। दिसंबर 2025 में तारिक रहमान ने लंदन से वापसी की घोषणा की। 25 दिसंबर को ढाका एयरपोर्ट पर लाखों समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया।

Bangladesh PM: प्रधानमंत्री बनने की राह

देश लौटने के कुछ ही दिनों बाद उनकी मां खालिदा जिया का निधन हो गया। मात्र 50 दिन बाद तारिक चुनावी मैदान में उतरे। उन्होंने ढाका-17 और बोगरा-6 सीटों से चुनाव लड़ा और दोनों सीटों पर जीत हासिल की। तारिक ने बीएनपी की जीत के बाद ‘स्वच्छ राजनीति, भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस, युवाओं को रोजगार और लोकतंत्र की बहाली’ का वादा किया। 60 वर्षीय तारिक रहमान को ‘नरम स्वभाव वाला नेता’ कहा जाता है।

Read also: New Delhi: पीएम मोदी करेंगे नई पीएमओ सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन 1-2 का उद्घाटन, आधुनिक शासन और एकीकृत कार्यालयों के साथ उन्नत सुरक्षा

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के हिसाब से कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 18 सितंबर 2026, शुक्रवार का दिन मेष से मीन

Kanker NIA Court: 2019 के हत्या-अपहरण मामले में आरोपी को उम्रकैद, NIA कोर्ट ने सुनाया फैसला

Kanker NIA Court: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर स्थित विशेष NIA

PM Modi Birthday: दुर्ग पुलिस लाइन में सवा लाख दीपों से बनाया भारत का मानचित्र

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और उनके सार्वजनिक जीवन

Tohana Free Eye Checkup Camp: पीएम मोदी के जन्मदिन पर गांव विदाई खेड़ा में लगा निःशुल्क नेत्र जांच शिविर

Tohana Free Eye Checkup Camp: टोहाना, फतेहाबाद, हरियाणा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के

PM Modi Birthday: 21 हजार दीपों से जगमगाया राजिम का त्रिवेणी संगम, हुई महानदी आरती

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर देशभर

PM Modi Birthday: एमसीबी के गंगा सरोवर में जले दीप, पीएम मोदी को दिया आशीर्वाद

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर देशभर

PM Modi Birthday: अंबिकापुर में जले दीप, पीएम मोदी के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर देशभर

PM Modi Birthday: कांकेर में लोगों ने दीप जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया आशीर्वाद

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर देशभर

India vs Afghanistan 3rd T20: वैभव सूर्यवंशी फिर बाहर, भारत की नजर क्लीन स्वीप पर

India vs Afghanistan 3rd T20 मुकाबला गुरुवार 17 सितंबर को दिल्ली के

Narmadapuram Wanted Accused: 16 साल से फरार वारंटी गिरफ्तार, 1991 के हत्याकांड में था आरोपी

Narmadapuram Wanted Accused के खिलाफ नर्मदापुरम की सिटी कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई

Patel Nursing Training Center: ₹20 हजार में नर्सिंग कोर्स का दावा, मान्यता को लेकर उठे सवाल

Patel Nursing Training Center: छिंदवाड़ा में नर्सिंग प्रशिक्षण को लेकर संचालित बताए

Kanker Bus Accident: तेज रफ्तार बस ने राजमिस्त्री की ली जान, विरोध में चक्का जाम

Kanker Bus Accident: कांकेर जिले के चारामा ब्लॉक में तेज रफ्तार बस

Gariaband Encroachment Action: 166 आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई, 40 गिरफ्तार; 106 हेक्टेयर कोर क्षेत्र मुक्त

Gariaband Encroachment Action: गरियाबंद जिले में रिजर्व क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ

Lightning Strike in Marwahi: जंगल में गिरी बिजली, 7 गाय समेत 15 मवेशियों की दर्दनाक मौत

Lightning Strike in Marwahi: मरवाही क्षेत्र में अचानक बदले मौसम के बीच

Cleanliness Campaign : पीएम मोदी के जन्मदिन पर लखनऊ में वृहद सफाई अभियान, सुरेश खन्ना ने की शुरुआत

रिपोर्ट- राशिद सिद्दीकी Cleanliness Campaign : लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें

PM Modi Birthday पर लखनऊ बीजेपी कार्यालय में दोहरा जश्न, विश्वकर्मा पूजा पर हुआ गुलगुला वितरण

रिपोर्ट- राशिद सिद्दीकी PM Modi Birthday लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन