,

Saharsa : पतरघट के बिंदटोली में ग्रामीणों ने किया जानलेवा हमला, थानाध्यक्ष समेत कई घायल

Saharsa

Report by: Ratna Mishra, Edit by: Priyanshi Soni

Saharsa : सहरसा के पतरघट थाना क्षेत्र के बिंदटोली में सोमवार को पुलिस की टीम पर ग्रामीणों ने अचानक हमला कर दिया। इस घटना में पतरघट थाना अध्यक्ष शशि कुमार और तीन अन्य पुलिस कर्मी घायल हो गए। घायल थाना अध्यक्ष को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Saharsa : ऑटो चालक दो दिनों से बंधक

जानकारी के अनुसार, बीते शनिवार की रात एक ऑटो चालक अपने वाहन से आ रहा था कि अंधेरे में बिंदटोली के समीप खड़े कुछ लोगों से टकरा गया। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने ऑटो चालक को दो दिनों तक बंधक बनाकर लगातार मारपीट की।

Saharsa : पुलिस ने घटनास्थल पर की कार्रवाई

Saharsa

पुलिस को सूचना मिलने के बाद टीम बंधक ऑटो चालक को छुड़ाने पहुंची। इसी दौरान लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। हालांकि, पुलिस ने किसी तरह ऑटो चालक को सुरक्षित थाने तक पहुंचाया।

Saharsa : थानाध्यक्ष और पुलिस कर्मी घायल

इस हमले में पतरघट थाना अध्यक्ष शशि कुमार घायल हो गए, जबकि अन्य तीन पुलिस कर्मी भी चोटिल हुए। पुलिस ने घायल कर्मियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

Saharsa : पुलिस जांच और हमलावरों की तलाश

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। पुलिस अब हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

शादी के 5 महीने बाद अलग हुए Badshah और ईशा रिखी, पोस्ट शेयर कर किया ऐलान

Badshah: रैपर और सिंगर बादशाह की निजी जिंदगी को लेकर लंबे समय

SCO Summit में पीएम मोदी की जिनपिंग से मुलाकात, वीडियो आया सामने

SCO Summit: किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन यानी SCO