Report by: Arvind, Edit by: Priyanshi Soni
Gwalior: बहोड़ापुर थाना क्षेत्र की 24 बीघा कॉलोनी में स्ट्रीट डॉग्स का आतंक बढ़ता जा रहा है। अब तक 12 स्थानीय लोगों को आवारा कुत्ते काट चुके हैं, जिनमें महिलाएं, पुरुष और बच्चे भी शामिल हैं। आए दिन हो रहे हमलों से लोग दहशत में हैं और घर से बाहर निकलने में डर महसूस कर रहे हैं।

Gwalior: नगर निगम को बुलाया, पर बिगड़ा मामला
बढ़ते खतरे को देखते हुए शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने नगर निगम के कर्मचारियों को स्ट्रीट डॉग्स पकड़ने के लिए बुलाया। इसी दौरान एक स्थानीय महिला डॉग लवर ने कुछ कुत्तों को पकड़ने से बचाने के लिए अपने घर के अंदर बंद कर लिया। जब लोगों ने इसका विरोध किया और कुत्तों को बाहर निकालने की मांग की, तो विवाद शुरू हो गया।
Gwalior: दोनों पक्षों में झड़प, वीडियो वायरल
स्थानीय लोगों के विरोध पर महिला डॉग लवर ने अपने समर्थकों को बुला लिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस और हाथापाई हो गई। किसी ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में गहमागहमी और मारपीट साफ देखी जा सकती है।
Gwalior: पुलिस पहुंची, जांच शुरू
सूचना मिलते ही बहोड़ापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोग पुलिस को कुत्तों के हमलों की जानकारी दे रहे थे, तभी विवाद और बढ़ गया। बाद में दोनों पक्ष थाने पहुंचे और एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
Read also: Jabalpur: तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर मौत





