Yogi Ki Paati: सीएम योगी ने बच्चों के लिए लिखी ‘योगी की पाती’, डिजिटल और चाइनीज मांझे पर जताई चिंता

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Lucknow

By: Vandana Rawat

Yogi Ki Paati: सीएम योगी ने अपने पत्र ‘योगी की पाती’ में बच्चों को पतंग से प्रेम रखने की अनुमति दी, लेकिन चाइनीज मांझे से दूरी बनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि बच्चों को चाइनीज मांझे के खिलाफ चल रहे अभियान में सहयोग करना चाहिए और यदि ऐसा मांझा बिकता दिखे तो परिजनों के जरिए पुलिस को सूचना दे।

Yogi Ki Paati: मोबाइल और डिजिटल गेमिंग का समय बर्बाद

सीएम योगी ने मोबाइल की लत को भी बच्चों के लिए खतरनाक बताया। उनका कहना है कि मोबाइल गेम और रील्स कई घंटे बच्चों का कीमती समय बर्बाद कर देते हैं, साथ ही आंखों पर भी नकारात्मक असर डालते हैं। उन्होंने बच्चों को किताबों से दोस्ती करने और परिवार के साथ समय बिताने की सलाह दी।

Yogi Ki Paati

शिक्षा और परीक्षा को लेकर मार्गदर्शन
सीएम ने बोर्ड परीक्षा के लिए बच्चों को शुभकामनाएं दी और कहा कि वे बिना डर और ध्यानपूर्वक प्रश्न पत्र पढ़कर उत्तर लिखें। उन्होंने बच्चों को नकारात्मक विचारों से दूर रहने और प्रयास में कमी न रखने की सीख दी।

Yogi Ki Paati: कर्मण्येवाधिकारस्ते

सीएम योगी ने बच्चों को भगवद गीता का यह संदेश भी दिया – “कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन”, यानी केवल कर्म करने पर ध्यान दें, परिणाम की चिंता न करें।