,

OTP Scam Gwalior: साइबर ठगों ने बैंक कर्मचारी से निकाले 1.26 लाख, OTP बना फंदा

OTP Scam Gwalior

OTP Scam Gwalior: ग्वालियर के सिरोल थाना क्षेत्र में मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक, थाटीपुर में पदस्थ नेहा शर्मा को 12 जनवरी 2026 को सुबह 10:45 बजे एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाली महिला ने खुद को क्रेडिट कार्ड कंपनी का प्रतिनिधि बताया और कहा कि उनके क्रेडिट कार्ड के रिवॉर्ड पॉइंट जल्द एक्सपायर होने वाले हैं, जिन्हें तुरंत रिडीम कराया जा सकता है।

OTP शेयर करने पर हुई ठगी
नेहा शर्मा ने रिडीम की सहमति दे दी और कॉल करने वाली महिला द्वारा भेजा गया OTP शेयर कर दिया। इसके तुरंत बाद ठगों ने AU बैंक के क्रेडिट कार्ड से 29,003 रुपए और एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड से 97,420 रुपए निकाल लिए। कुल मिलाकर 1.26 लाख रुपए की ठगी हो गई।

OTP Scam Gwalior

OTP Scam Gwalior: बैंक से कॉल आने पर हुआ अहसास

कुछ देर बाद AU बैंक ने नेहा को कॉल कर ट्रांजेक्शन की पुष्टि मांगी। नेहा ने इनकार किया और बैंक ने तुरंत उनका कार्ड ब्लॉक कर दिया। एक्सिस बैंक खाते की जांच में 97,420 रुपए का अनधिकृत ट्रांजेक्शन सामने आया। बैंक ने बताया कि यह पूरी ठगी OTP आधारित ट्रांजेक्शन के जरिए हुई।

OTP Scam Gwalior: साइबर हेल्पलाइन में शिकायत

घटना के बाद नेहा शर्मा ने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। मामला ई-जीरो FIR के तहत सिरोल थाना पुलिस को ट्रांसफर किया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि ठगी की रकम किन खातों में ट्रांसफर हुई।

Chhattisgarh SIR: मतदाता सूची में 25 लाख की कमी पर सियासी घमासान, कांग्रेस-BJP आमने-सामने

Chhattisgarh SIR: छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR…

Kawardha News: तीन महीने में उखड़ गई 43 लाख की सड़क, जांच में फेल तो चला बुलडोजर

Kawardha News: कवर्धा जिले के पंडरिया ब्लॉक के गुंझेटा गांव में करीब…