अब बॉलीवुड में धमाल मचाएंगे इंटरनेट सेंसेशन ओरी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

मुंबई । अक्सर बॉलीवुड पार्टी में नजर आने वाले ओरहान अवत्रामणि उर्फ ओरी की तस्वीरें देखकर अक्सर आम जनता सवाल करती रहती है कि वो काम क्या करते हैं? इस सवाल का अब लोगों को जवाब समझ में आने वाला है क्योंकि अब वो बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं। बॉलीवुड के सबसे बेहतरीन डायरेक्टर्स में से एक संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर से इंटरनेट सेंसेशन ओरी बॉलीवुड डेब्यू करने वाले हैं। ओरी अब भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर का हिस्सा बनने जा रहे हैं। इस फिल्म में आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और विक्की कौशल लीड रोल कर रहे हैं। हाल ही में ये सामने आया था कि दीपिका पादुकोण भी इस फिल्म में एक कैमियो करती दिखेंगी।

दीपिका के स्क्रीनटाइम या उनके किरदार को लेकर डिटेल्स सामने नहीं आई हैं

लेकिन जानकारी के अनुसार, ओरी को फिल्म में एक कैमियो के लिए कास्ट किया गया है। बताया गया है कि ओरी लव एंड वॉर में एक होमोसेक्सुअल लड़के के रोल में नजर आएंगे जो आलिया के किरदार का सबसे करीबी साथी होगा। फिल्म में जहां आलिया एक कैबरे डांसर का किरदार निभा रही हैं, वहीं रणबीर और विक्की इंडियन आर्मी के ऑफिसर्स के रोल में हैं। ओरी अपना बॉलीवुड डेब्यू अब करने जा रहे हैं लेकिन इससे पहले वो कुछ ऐड फिल्म्स में नजर आने लगे हैं। कुछ महीने पहले ही खबर आई थी कि ओरी को हॉलीवुड में भी एक एक्टिंग प्रोजेक्ट मिला है। ओरी पिछले कुछ सालों में बहुत तेजी से सोशल मीडिया सेंसेशन बनकर उभरे हैं। वो लगभग हर बड़ी बॉलीवुड पार्टी में नजर आते हैं और तमाम बॉलीवुड स्टार्स के साथ उनकी दोस्ती है।

Indore: इंदौर में फिर सक्रिय हुई 2019 के बहुचर्चित कांड की मास्टरमाइंड श्वेता जैन

Indore मध्य प्रदेश की व्यावसायिक राजधानी इंदौर में एक बार फिर हाईप्रोफाइल

Cockroach Janta Party : भारत में शुरू हुई नई ‘मीम पॉलिटिक्स’ की जंग

Cockroach Janta Party : सोशल मीडिया पर वायरल हुई नई ‘राजनीतिक पार्टियां’

Jewellery Embezzlement : रायपुर ज्वैलर्स में 2 करोड़ के सोने का गबन, 16 साल पुराना कर्मचारी फरार

Jewellery Embezzlement : रायपुर के सदर बाजार स्थित मनोहरमल एंड कंपनी ज्वैलर्स

Dial 112 Service: रायपुर में डायल-112 सेवा का विस्तार, पुलिस रिस्पॉन्स होगा और मजबूत

Dial 112 Service: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने 54 नए वाहनों को दिखाई

Dial 112 Vehicles: कोरबा को मिली डायल-112 की 22 नई गाड़ियां, आपातकालीन सेवाएं होंगी और मजबूत

Dial 112 Vehicles: मंत्री लखनलाल देवांगन ने नई गाड़ियों को दिखाई हरी