,

Ujjain Wildlife Center: वन्य जीव केन्द्र में विजिटर्स को मिलेगा इंटरनेशनल अनुभव: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

- Advertisement -
Ad imageAd image
Ujjain Wildlife Center

Ujjain Wildlife Center: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में वन्य पर्यटन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विकसित किया जाएगा। इसके तहत उज्जैन और जबलपुर में अत्याधुनिक वन्य जीव केन्द्र सह रेस्क्यू सेंटर बनाए जा रहे हैं। दोनों स्थानों के लिए कंसल्टेंट नियुक्त कर दिए गए हैं और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा। मुख्यमंत्री शुक्रवार को समत्व भवन में उज्जैन परियोजना को लेकर कंसल्टेंट फर्म के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर रहे थे।

Ujjain Wildlife Center: वनतारा की तर्ज पर बनेगा ‘जंगल चिड़ियाघर सफारी’

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि उज्जैन में गुजरात के वनतारा की तर्ज पर विश्वस्तरीय वाइल्ड लाइफ सेंटर तैयार किया जाए, जहां एक ही स्थान पर अलग-अलग देशों के जंगलों का अनुभव मिल सके। यह केंद्र करीब 500 हेक्टेयर क्षेत्र में विकसित होगा और पहले से बने 50 हेक्टेयर के ईको टूरिज्म पार्क को भी इसमें शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह केंद्र अपने आप में अनोखा हो, जिसमें वन और वन्य जीवों की विविधता अलग दिखे।

Ujjain Wildlife Center

2026 में शुरू होगा फेज-1 का काम

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2026 में इस परियोजना के पहले चरण का निर्माण शुरू हो जाना चाहिए ताकि उज्जैन को जल्द ही प्रमुख फॉरेस्ट टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में पहचान मिले। यहां दिन और रात दोनों समय सफारी की सुविधा उपलब्ध होगी।

Ujjain Wildlife Center: 11 जंगलों का अनुभव, 300 से ज्यादा प्रजातियां

कंसल्टेंट फर्म ने प्रस्तुति में बताया कि 500 हेक्टेयर में विकसित होने वाले इस केंद्र में विजिटर्स को दुनिया के 11 अलग-अलग जंगलों का अनुभव मिलेगा। परियोजना कुल 6 चरणों में पूरी होगी। पहला चरण 2027 के अंत तक पूरा होने का लक्ष्य है।
यहां अदृश्य बाड़ (हिडन फेंसिंग) वाला खुला जंगल होगा, जहां लोग पैदल, बग्घी, सफारी और सेवा वाहनों से भ्रमण कर सकेंगे। केंद्र में 300 से अधिक देशी-विदेशी वन्य प्रजातियां होंगी, जिनमें 75% देशी और 25% विदेशी प्रजातियां शामिल होंगी। साथ ही यहां एक आधुनिक रेस्क्यू सेंटर भी बनाया जाएगा।

Ujjain Wildlife Center

Ujjain Wildlife Center: पर्यटन विभाग के साथ मिलकर बनेगा भव्य केंद्र

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस परियोजना को पर्यटन विभाग के साथ समन्वय में विकसित किया जाए ताकि यह सिर्फ वन्य जीव केंद्र नहीं बल्कि बड़ा पर्यटन आकर्षण बने।

Ujjain Wildlife Center: बैठक में ये रहे मौजूद

बैठक में अपर मुख्य सचिव वन अशोक बर्णवाल, अपर मुख्य सचिव (CMO) नीरज मंडलोई, पीसीसीएफ वाइल्ड लाइफ शुभरंजन सेन, सीसीएफ कृष्णमूर्ति सहित गुजरात के वनतारा जू के अधिकारी और कंसल्टेंट फर्म के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर में इंटरनेशनल स्विमिंग कोच

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. IGKV पेपर लीक के बाद

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर में इंटरनेशनल स्विमिंग कोच

Chanakya Niti: धोखेबाज़ पार्टनर हो या झूठा दोस्त, इन 6 संकेतों से सामने आ जाएगा सच

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में व्यक्ति के व्यवहार, रिश्तों

Dancer Rape Case: छपरा में ऑर्केस्ट्रा डांसर से दुष्कर्म का आरोप, छह लोगों पर FIR

रिपोर्ट: पवन कुमार सिंह Dancer Rape Case सारण जिले के अमनौर थाना

Over Mobile EMI Stress: मोबाइल की EMI का दबाव बना मुसीबत, डांस टीचर ने यमुना में लगाई छलांग

BY: Yoganand Shrivastva Over Mobile EMI Stress दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कालिंदी कुंज

Bhanwarkol Canal Water Crisis: नहर की बदहाली से किसान परेशान, टेल तक पानी नहीं पहुंचने से फसलों पर संकट

रिपोर्ट- अंकित दुबे Bhanwarkol Canal Water Crisis विकासखंड भांवरकोल क्षेत्र में सिंचाई

Thandaradih Tension Jamtaraरू फेसबुक टिप्पणी से भड़का विवाद, थंडारडीह में तनाव; युवक के घर में तोड़फोड़ का आरोप

संवाददाता: रतन कुमार Thandaradih Tension Jamtara जामताड़ा जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र