,

PM Malaysia Visit: PM मोदी दो दिन के मलेशिया दौरे पर रवाना 8 साल बाद यात्रा, जाकिर नाइक का मुद्दा उठेगा

PM Malaysia Visit

PM Malaysia Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार सुबह दो दिन के आधिकारिक दौरे पर मलेशिया रवाना हो गए हैं। यह यात्रा मलेशिया के प्रधानमंत्री दातो सेरी अनवर इब्राहिम के निमंत्रण पर हो रही है। करीब 8 साल बाद पीएम मोदी मलेशिया जा रहे हैं, इससे पहले वह 2018 में वहां गए थे। अपनी यात्रा के दौरान मोदी मलेशिया में रह रहे भारतीय प्रवासियों और प्रमुख उद्योगपतियों से भी मुलाकात करेंगे।

PM Malaysia Visit: जाकिर नाइक का मुद्दा भी एजेंडे में शामिल

विदेश मंत्रालय के सचिव पी. कुमरन ने बताया कि इस दौरे के दौरान भगोड़े इस्लामी उपदेशक जाकिर नाइक का मुद्दा भी उठाया जाएगा। नाइक पिछले 10 साल से मलेशिया में रह रहा है और भारत पहले भी कई मौकों पर उसके प्रत्यर्पण की मांग कर चुका है। भारत पर उस पर मनी लॉन्ड्रिंग और कट्टरता फैलाने के आरोप हैं।

PM Malaysia Visit

8 फरवरी को CEO फोरम में शामिल होंगे मोदी

प्रधानमंत्री मोदी 8 फरवरी को कुआलालंपुर में भारत–मलेशिया सीईओ फोरम की 10वीं बैठक में भाग लेंगे। इसके अलावा वह मलेशिया के शीर्ष उद्योगपतियों और व्यापारिक नेताओं से भी मुलाकात करेंगे, ताकि दोनों देशों के बीच निवेश और व्यापार को बढ़ावा दिया जा सके।

मलेशिया के PM से होगी द्विपक्षीय बातचीत

दौरे के दौरान पीएम मोदी और मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के बीच द्विपक्षीय वार्ता होगी। इसमें दोनों देश ‘कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ के तहत अब तक हुई प्रगति की समीक्षा करेंगे और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करेंगे।
बैठक में व्यापार, रक्षा, डिजिटल टेक्नोलॉजी, सेमीकंडक्टर, नवीकरणीय ऊर्जा, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन और इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे क्षेत्रों में सहयोग पर बात होगी।

छात्रवृत्ति और सांस्कृतिक सहयोग पर भी चर्चा

विदेश मंत्रालय के अनुसार, दोनों देश रेलवे और नवीकरणीय ऊर्जा जैसे प्रोजेक्ट्स पर साथ काम करने की योजना बना रहे हैं। इसके अलावा भारतीय छात्रों के लिए स्कॉलरशिप बढ़ाने और मलेशिया में ‘थिरुवल्लुवर सेंटर फॉर इंडियन स्टडीज’ खोलने पर भी विचार किया जा रहा है।

PM Malaysia Visit

मलेशिया में रहते हैं 29 लाख भारतीय

मलेशिया में लगभग 29 लाख भारतीय मूल के लोग रहते हैं, जो दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा भारतीय प्रवासी समुदाय है। इस दौरे के दौरान पीएम मोदी उनसे भी संवाद करेंगे। विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत और मलेशिया के संबंध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से मजबूत रहे हैं।

PM Malaysia Visit: ASEAN के लिहाज से क्यों अहम है यह दौरा

मलेशिया ASEAN का महत्वपूर्ण सदस्य है और पीएम मोदी की यह यात्रा भारत–ASEAN संबंधों को और मजबूत करेगी। भारत अपनी ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ के तहत ASEAN के साथ व्यापार संबंधों को संतुलित और आधुनिक बनाने की कोशिश कर रहा है।
भारत का ASEAN के साथ व्यापार घाटा 2022–23 में करीब 43 अरब डॉलर तक पहुंच गया था, ऐसे में यह दौरा फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (AITIGA) को बेहतर बनाने में मददगार हो सकता है।

यह खबर भी पढ़ें: Swadesh Agenda: ‘घूसखोर पंडत’ पर बवाल, सड़क से कोर्ट तक संग्राम !

PM Malaysia Visit: जाकिर नाइक से क्यों उलझा है मामला

जाकिर नाइक 2016 में भारत से भागकर मलेशिया चला गया था। 2017 में भारतीय कोर्ट ने उसे भगोड़ा घोषित किया। उस पर मनी लॉन्ड्रिंग और सांप्रदायिक बयानबाजी के आरोप हैं। भारत चाहता है कि मलेशिया उसे प्रत्यर्पित करे, लेकिन नाइक को वहां स्थायी निवास मिला हुआ है।

Chanakya Niti: ऑफिस में बॉस के सामने भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, करियर पर पड़ सकता है असर

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियों में व्यक्ति के व्यवहार, अनुशासन, सफलता…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 6 अक्टूबर 2026, मंगलवार का दिन मेष से मीन…

Katni News: टीटी नगर स्टेडियम में कटनी के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, एथलेटिक्स में जीते पदक

Katni News: भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में…

Indore News: नेकलेस टूटने का बदला, गर्लफ्रेंड की एक्टिवा में लगवाई आग

Indore News: इंदौर के पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में युवती की एक्टिवा में…

Kawardha News: चिल्हीडार पूजा और बेटा जौतिया महाव्रत का आयोजन, MP-ओडिशा-महाराष्ट्र से पहुंचीं माताएं

Kawardha News: कवर्धा में गोंडी धर्म संस्कृति संरक्षण समिति और छत्तीसगढ़ गोंडवाना…

दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा पर Supreme Court सख्त, पुलिस से पूछा- अपराध रोकने का क्या है इंतजाम?

Supreme Court: दिल्ली-एनसीआर में महिलाओं और नाबालिग लड़कियों के खिलाफ सामने आए…