,

Dollar Scam Gwalior: डॉलर का सपना… और 4.55 लाख की चपत!

Dollar Scam Gwalior

Dollar Scam Gwalior: शहर के नाका चन्द्रवदनी इलाके में साइबर ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। ठग ने इंस्टाग्राम के जरिए एक विवाहित महिला से दोस्ती की और 10 लाख डॉलर भेजने का झांसा देकर सात महीने में उससे 4.55 लाख रुपये ठग लिए। जब महिला ने पैसे देने से मना किया तो आरोपी ने उसके पति और बच्चों को उठवा लेने की धमकी भी दी। शिकायत के बाद झांसी रोड थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, नाका चन्द्रवदनी पूरबियों का मोहल्ला निवासी गीता शाक्य (पत्नी मनोज शाक्य) गृहिणी हैं। जून 2025 में उनके पास एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को इंस्टाग्राम पर “हर्षा सांई” नाम से रील बनाने वाला बताते हुए दावा किया कि वह जरूरतमंदों के खाते में 10-10 लाख डॉलर भेजता है। उसने कहा कि गीता के खाते में भी जल्द ही 10 लाख डॉलर आने वाले हैं।

गीता के इनकार करने पर आरोपी ने कहा कि वह पहले ही डॉलर ट्रांसफर कर चुका है और अब उन्हें उस राशि का 50 प्रतिशत अपने बताए खाते में जमा करना होगा। लालच में आकर महिला ने पहले एमपी ऑनलाइन शॉप के जरिए कुछ रकम ट्रांसफर की, फिर अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए कुल 4.55 लाख रुपये जमा करा दिए।

Dollar Scam Gwalior: पैसे रोकने पर दी धमकी

Dollar Scam Gwalior

जब महिला ने आगे पैसे देने से मना किया तो ठग ने उसे डराना शुरू कर दिया। उसने महिला को धमकी दी कि अगर उसने रकम नहीं भेजी तो उसके पति और बच्चों को उठा लिया जाएगा। भय के कारण महिला कुछ समय तक चुप रही, लेकिन जब उसकी पूरी जमा पूंजी खत्म हो गई और उसने पैसे न होने की बात कही तो ठगों ने उससे संपर्क तोड़ लिया।

इसके बाद महिला को शक हुआ। न तो उसके खाते में कोई डॉलर आया था और न ही उसके पास पैसे बचे थे। तब उसे समझ में आया कि वह साइबर ठगी का शिकार हो चुकी है। उसने तुरंत ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। ऑनलाइन एफआईआर के बाद मामला झांसी रोड थाने भेजा गया, जहां पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

यह खबर भी पढ़ें: National Cadet Corps : ‘मुख्यमंत्री बैनर’ कार्यक्रम युवाओं में देशभक्ति और नेतृत्व गुणों के विकास में सहायक : सीएम

Dollar Scam Gwalior: पुलिस का बयान

Dollar Scam Gwalior

झांसी रोड थाना पुलिस का कहना है कि महिला से डॉलर के नाम पर 4.55 लाख रुपये ठगने वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जिन खातों में रकम ट्रांसफर की गई है, उनकी डिटेल निकाली जा रही है और आरोपियों की पहचान की जा रही है।

Delhi University के CDOE में नए शिक्षक संघ का गठन, डॉ. शचींद्र मोहन बने अध्यक्ष

Delhi University : दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) के…

Tilak Varma ने रचा इतिहास, 40 से ज्यादा औसत और 140+ स्ट्राइक रेट के साथ बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Tilak Varma: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टी20…

Panama में 7.7 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, कई इमारतों को नुकसान

Panama : पनामा में शक्तिशाली भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत…

CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल नहीं होंगे सोनम वांगचुक, बताई वजह

CJP Protest: लद्दाख के पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक 10…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. Raigarh News: गणित नहीं बना…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. MP Weather Update: पूर्वी मध्यप्रदेश…