,

Dog Bite Rabies: आवारा कुत्तों का कहर – ग्वालियर में रेबीज बना जानलेवा

https://swadeshlive.com/mp-top-10-april-28/

Dog Bite Rabies: ग्वालियर में आवारा कुत्तों और जंगली जानवरों के हमले लगातार जानलेवा साबित हो रहे हैं। शहर में डॉग बाइट के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। बीते रोज न्यू जेएएच अस्पताल में इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई, जिसे सियार के काटने के बाद रेबीज हो गया था। इससे पहले भी एक महिला की रैबीज के कारण मौत हो चुकी है। इस साल यह रैबीज से दूसरी मौत है, जिसमें एक मामला कुत्ते के काटने और दूसरा सियार के हमले से जुड़ा है।

Dog Bite Rabies: तीन साल में 18 मौतें, स्थिति गंभीर

Dog Bite Rabies

आंकड़ों पर नजर डालें तो हालात बेहद चिंताजनक हैं। पिछले तीन वर्षों में हर साल औसतन छह मरीजों की मौत रेबीज के कारण हुई है। 2023 से लेकर अब तक कुल 19 मरीज रैबीज से अपनी जान गंवा चुके हैं। इनमें एक मरीज वह भी शामिल है जिसे सियार ने काटा था और उसने एंटी रेबीज इंजेक्शन नहीं लगवाए थे।

टीकमगढ़ की 65 वर्षीय सेवाई बाई पर सियार ने हमला कर दिया था। उन्होंने समय पर एंटी रेबीज इंजेक्शन नहीं लगवाए, जिसके कारण उन्हें रेबीज हो गया। गंभीर हालत में उन्हें न्यू जेएएच के मेडिसिन विभाग में भर्ती कराया गया था, लेकिन गुरुवार तड़के उन्होंने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों का कहना है कि रैबीज का कोई निश्चित इलाज अभी तक उपलब्ध नहीं है और मरीज का उपचार केवल लक्षणों के आधार पर किया जाता है।

Dog Bite Rabies: एक दिन में 333 डॉग बाइट के मरीज

Dog Bite Rabies

गुरुवार को शहर के तीन प्रमुख अस्पतालों में डॉग बाइट के 333 मरीज इलाज के लिए पहुंचे। सबसे ज्यादा 142 मरीज जिला अस्पताल मुरार में आए। इसके बाद न्यू जेएएच के पीएसएम विभाग में 102 और सिविल अस्पताल हजीरा में 89 मरीज दर्ज किए गए। सभी मरीजों को एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाए गए, जबकि गंभीर मामलों में घाव के चारों ओर इम्युनोग्लोबिन के इंजेक्शन भी दिए गए।

बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम के लिए आवारा कुत्तों पर नियंत्रण और लोगों में जागरूकता बढ़ाना बड़ी चुनौती बन गया है।

H-1B वीजा पर ट्रंप का नया शिकंजा, 1 लाख डॉलर फीस और सख्त निगरानी से भारतीयों की बढ़ी चिंता

H-1B : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने H-1B नॉन-इमिग्रेंट वीजा कार्यक्रम

Greenland में बढ़ेगी अमेरिकी सैन्य मौजूदगी, डेनमार्क से हुआ समझौता; ट्रंप बोले- सुरक्षा पर रहेगा स्थायी नियंत्रण

Greenland: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को ग्रीनलैंड को लेकर अमेरिका

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. मध्यप्रदेश में अब तक

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: शनिवार, 19 सितंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Tatarpur Crime News: तातारपुर में अपराध की साजिश नाकाम, कट्टा-जिंदा कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

भागलपुर, बिहार। Tatarpur Crime News के तहत तातारपुर थाना क्षेत्र में पुलिस

Semicon India 2026: CM मोहन यादव ने सेमीकंडक्टर कंपनियों से किया संवाद, निवेश पर चर्चा

Semicon India 2026: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को नई दिल्ली