,

Kawardha News: जंगल से भटककर गांव पहुंचा तीन भालुओं का दल, ग्रामीणों में दहशत

Kawardha News

Report By: Kesari Nandan Tiwari, Edit By: Mohit Jain

Kawardha News: कवर्धा जिले में बीती रात जंगल से भटककर तीन भालुओं का दल जैतपूरी गांव के पास पहुंच गया, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। भालुओं को 17वीं बटालियन जैतपूरी और रामचुआ गांव के आसपास देखा गया। जैसे ही यह खबर फैली, पूरे इलाके में भय का माहौल बन गया।

Kawardha News: भोरमदेव अभ्यारण्य से सटा है इलाका

बताया जा रहा है कि यह क्षेत्र भोरमदेव अभ्यारण्य से लगा हुआ है, जिसके कारण यहां वन्यजीवों की आवाजाही बनी रहती है। ग्रामीणों ने रात में भालुओं को गांव के करीब घूमते देखा और तुरंत वन विभाग को इसकी सूचना दी।

वन विभाग अलर्ट, निगरानी बढ़ाई गई
सूचना मिलते ही वन विभाग अलर्ट मोड में आ गया है। विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे अपने घरों में सुरक्षित रहें, अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें और अकेले खेत या जंगल की ओर न जाएं। इलाके में वन विभाग की टीम लगातार गश्त कर रही है।

Kawardha News

Kawardha News: भालुओं को जंगल की ओर खदेड़ने की कोशिश

वन विभाग की टीम भालुओं की गतिविधियों पर नजर रखे हुए है और उन्हें सुरक्षित तरीके से वापस जंगल की ओर भेजने का प्रयास किया जा रहा है।

c: प्रशासन की अपील – अफवाहों पर ध्यान न दें

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। यदि भालू दिखाई दें या कोई आपात स्थिति बने तो तुरंत वन विभाग या स्थानीय प्रशासन को सूचना दें।

Khairagarh News: सरपंच के घर से 95 हजार रुपए का सागौन चिरान जब्त, वन विभाग की कार्रवाई

संवाददाता:- खिलेश वर्मा Khairagarh News: खैरागढ़ जिले के वनांचल ग्राम पैलीमेटा में…

अचानक बदल गया AI का नाम! ट्रंप बोले- ‘ये आर्टिफिशियल नहीं’, जानें अब क्या होगा नया नाम

AI: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI का तेजी से विस्तार पूरी दुनिया में…

Trump ने सुंदर पिचाई को कहा ‘मॉन्स्टर’, बोले- ‘इतने बड़े हैं कि कोई जानता भी नहीं’

Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत के…

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. प्रोफेसर ने छात्राओं से…

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. CEC के खिलाफ MP…