,

ग्वालियर में बदमाशों ने 5 मिनिट में की 14 लाख की लूट

ग्वालियरः डबरा में बदमाशों ने कारोबारी के आफिस में जाकर 14 लाख रूपए की लूट कर ली। बता दें कि बदमाशों ने सिर्फ 5 मिनट में ही 14 लाख लूट लिए थे, घटना सोमवार शाम की है जहां 5 नकाबपोश बदमाश कारोबारी के दफ्तर पहुंचे और कट्टा कड़ा कर गल्ले से पैसे ले गए। घटना की जानकारी जैसे ही पुलिस को लगी तो पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। बता दें कि बदमाश अपाची बाइक से आए थे। पुलिस ने शहर में नाकाबंदी कर दी है। वहीं घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है, जिसको लेकर अब पुलिस बदमाशों की जानकारी जुटा रही है।

बड़े भाई के आने पर पता चला
पुलिस ने बताया कि कमल टॉकीज रोड पर महेश हवलानी {60} का ऑफिस है। शाम को उनका छोटा भाई मनोहर वहां बैठा था। इसी दौरान पांच बदमाश ऑफिस के बाहर आए। एक बाहर ही निगरानी करता रहा। बाकी ने अंदर जाकर मनोहर पर हथियार अड़ा दिया। पैसे लेने के बाद उसे बाथरूम में बंद कर दिया। 10 मिनट बाद उनके बड़े भाई पहुंचे तब वारदात का खुलासा हुआ।

घटना से व्यापारी आक्रोश में
घटना के बाद व्यापारी आक्रोश में आ गए है। उन्होंने पुलिस पर निशाना साधा है, व्यापारियों का कहना है कि डबरा में पुलिस चैकी तो है लेकिन पुलिस नहीं है। व्यापारियों ने बताया कि इसके पहले जब लूट हुई थी, तब यहां पुलिस चौकी बनाई गई थीए पर उसमें कोई पुलिस वाला नहीं रहता। यदि आज की वारदात के समय पुलिस होती तो शायद लुटेरे पकड़े गए होते।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 25 सितंबर 2026, शुक्रवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय…

Kanipla Visit CM Saini : बच्चों की कल्पना में दिखता है विकसित भारत का भविष्य

रिपोर्ट- अंकुर कपूर Kanipla Visit CM Saini : कुरुक्षेत्र। हरियाणा के मुख्यमंत्री…

Ramdevra News : CM भजनलाल शर्मा ने बाबा रामदेव मंदिर में किए दर्शन, बस स्टैंड से की पदयात्रा

रिपोर्ट- सुमन Ramdevra News : जैसलमेर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार,…

Haldwani Fire : भोलेनाथ गार्डन में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, लाखों के नुकसान की आशंका

रिपोर्टर : दीपक अधिकारी Haldwani Fire : हल्द्वानी। उत्तराखंड के हल्द्वानी में…

Sarkhor Overbridge Pendra : सरखोर ओवरब्रिज बदहाल, गड्ढों से आए दिन हो रहे हादसे, जिम्मेदारों की आंखें बंद

संवाददाता:- प्रयास कैवर्त Sarkhor Overbridge Pendra : पेंड्रा, पेंड्रा-बिलासपुर मुख्य मार्ग पर…

Yogi Janta Darshan: कब्जामुक्त कराएं जमीन, दबंगों को सिखाएं कानूनी सबक: सीएम योगी

Report: Vandna Rawat Yogi Janta Darshan बारिश के बावजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…