Diya Kumari on Budget 2026 : विकसित भारत-2047 की दिशा तय करने वाला है केंद्रीय बजट: डिप्टी सीएम

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Diya Kumari on Budget 2026

Diya Kumari on Budget 2026 : अजमेर में मीडिया से बोलीं उपमुख्यमंत्री, आम नागरिकों की उम्मीदों को पूरा करेगा बजट

Report: Suman

Diya Kumari on Budget 2026 : अजमेर, राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने सोमवार को अजमेर कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित मीडिया संवाद में केंद्रीय बजट को विकसित भारत-2047 की दिशा में मजबूत आधार करार दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में प्रस्तुत यह बजट देश को आर्थिक रूप से सशक्त, समावेशी और आत्मनिर्भर बनाने की स्पष्ट रूपरेखा प्रस्तुत करता है।

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन द्वारा कर्तव्य भवन में प्रस्तुत यह बजट तीन प्रमुख कर्तव्यों— तेज और सतत आर्थिक वृद्धि, आम नागरिकों की आकांक्षाओं की पूर्ति और सबका साथ-सबका विकास— पर आधारित है। उन्होंने कहा कि यह बजट गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति (GYAN) को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है।

Diya Kumari on Budget 2026 : इन्फ्रास्ट्रक्चर और निवेश से तेज होगी आर्थिक रफ्तार

दिया कुमारी ने बताया कि बजट की सबसे बड़ी विशेषता इन्फ्रास्ट्रक्चर पर रिकॉर्ड निवेश है। सार्वजनिक पूंजीगत व्यय के लिए 12.2 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जबकि प्रभावी केपेक्स 17.1 लाख करोड़ रुपये, यानी जीडीपी का 4.4 प्रतिशत तय किया गया है। इससे सड़क, रेलवे, लॉजिस्टिक्स, शहरी ढांचे और कनेक्टिविटी को नई गति मिलेगी।

उन्होंने कहा कि इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन 2.0, रेयर अर्थ कॉरिडोर, केमिकल पार्क, कैपिटल गुड्स उत्पादन, इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट योजना का विस्तार और बायो-फार्मा शक्ति योजना जैसे प्रावधान भारत को मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने में मदद करेंगे। एमएसएमई सेक्टर को मजबूती देने के लिए 10 हजार करोड़ रुपये का SME ग्रोथ फंड रोजगार सृजन में अहम भूमिका निभाएगा।

Diya Kumari on Budget 2026 : शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यटन पर विशेष फोकस

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि बजट में एक लाख एलाइड हेल्थ प्रोफेशनल्स और डेढ़ लाख केयरगिवर्स को प्रशिक्षण देने, पांच मेडिकल हब स्थापित करने और कैंसर की 17 जरूरी दवाओं पर कस्टम ड्यूटी में छूट की घोषणा की गई है।

शिक्षा क्षेत्र में पांच यूनिवर्सिटी टाउनशिप, हर जिले में बालिका छात्रावास और खेलों के लिए अगले 10 वर्षों तक खेलो इंडिया मिशन को विस्तार देने का फैसला ऐतिहासिक है।

पर्यटन को रोजगार और स्थानीय अर्थव्यवस्था से जोड़ते हुए 20 विशेष पर्यटन स्थलों, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हॉस्पिटैलिटी, बौद्ध सर्किट और 15 पुरातात्विक स्थलों को सांस्कृतिक गंतव्य के रूप में विकसित करने की घोषणा की गई है।

Diya Kumari on Budget 2026 : किसान, महिला और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती

दिया कुमारी ने कहा कि बजट में कृषि को तकनीक से जोड़ने के लिए AI आधारित भारत विस्तार टूल, उच्च मूल्य वाली फसलों को बढ़ावा और राष्ट्रीय फाइबर मिशन की शुरुआत की गई है। पशुपालन और मत्स्य पालन के क्षेत्र में पूंजी सब्सिडी और 500 जलाशयों को जोड़ने का निर्णय ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

महिला सशक्तिकरण को लेकर उन्होंने कहा कि लखपति दीदी योजना, महिला उद्यमियों के लिए SME ग्रोथ फंड और SHG आधारित खुदरा मॉडल महिलाओं की आर्थिक भागीदारी को बढ़ाएगा।

Diya Kumari on Budget 2026 : राजस्थान को होगा विशेष लाभ

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्रीय बजट से राजस्थान को भी बड़ा लाभ मिलेगा। दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, एमएसएमई योजनाएं, पर्यटन, कौशल विकास और रिन्यूएबल एनर्जी पर फोकस से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने इसे राजस्थान को विकसित भारत-2047 की यात्रा में अग्रणी बनाने वाला बजट बताया।

इस अवसर पर जिला कलेक्टर लोक बंधु, एसपी वंदिता राणा, भाजपा पदाधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

SBI में कंकुरेंट ऑडिटर भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी, 11 जून तक करें आवेदन

SBI: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने कंकुरेंट ऑडिटर पदों पर भर्ती

Sushasan Tihar Inspection: सुशासन तिहार के तहत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जांजगीर-चांपा में औचक निरीक्षण

Sushasan Tihar Inspection: पामगढ़ के ग्राम कोसला पहुंचे मुख्यमंत्री, प्रशासनिक अमले में

Bhilai Municipal Corporation Dispute: महापौर समेत 32 पार्षदों ने दायर की रिट याचिका

Bhilai Municipal Corporation Dispute: आयुक्त को हटाने वाले प्रस्ताव को शासन तक

Dehradun: स्कॉर्पियो से डेढ़ करोड़ से ज्यादा कैश बरामद, सीक्रेट केबिन बनाकर छिपाई थी रकम

Report by: Avnish Gupta Dehradun: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में ऑपरेशन प्रहार

Raipur: पुलिस आरक्षक की फार्महाउस में मौत, स्विमिंग पूल में डूबने से गई जान

Raipur: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक दुखद खबर सामने आई है।

CSK के खिलाफ जीत के बाद ऋषभ पंत पर लगा भारी जुर्माना, BCCI ने लिया बड़ा एक्शन

BCCI: लखनऊ सुपर जायंट्स ने IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के

Netherlands पहुंचे पीएम मोदी, व्यापार, रक्षा और ग्रीन ग्रोथ पर होगी अहम चर्चा

Netherlands: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पांच देशों के दौरे के दूसरे चरण

 Israel Lebanon के बीच 45 दिनों के लिए बढ़ा सीजफायर, वाशिंगटन वार्ता में बनी सहमति

 Israel Lebanon: पश्चिम एशिया में जारी तनाव और संघर्ष के बीच राहत