,

Korba News 2 January : सीएम विष्णु देव साय ने कोरबा में नए भाजपा कार्यालय ‘अटल स्मृति भवन’ का किया भूमिपूजन

Korba News 2 January

Korba News 2 January : अटल स्मृति भवन संगठन के लिए बनेगा प्रेरणा केंद्र, कार्यकर्ताओं के लिए होगा पार्टी का मंदिर: सीएम

रिपोर्ट: उमेश डहरिया

Korba News 2 January : कोरबा, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को कोरबा जिले में नवीन जिला भारतीय जनता पार्टी कार्यालय “अटल स्मृति भवन” का विधिवत भूमिपूजन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ भाजपा संगठन के क्षेत्रीय महामंत्री अजय जामवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडे, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, मंत्री लखनलाल देवांगन, राजेश अग्रवाल और जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी भी मौजूद रहे।

Korba News 2 January : अटल स्मृति भवन भाजपा संगठन के लिए प्रेरणा का केंद्र बनेगा

सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि अटल स्मृति भवन भाजपा संगठन के लिए प्रेरणा का केंद्र बनेगा। उन्होंने कहा कि यह नया कार्यालय संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक मजबूत करेगा तथा कार्यकर्ताओं के लिए पार्टी का मंदिर साबित होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे सरकार की योजनाओं को जनता तक प्रभावी तरीके से पहुंचाएं। उन्होंने देश और प्रदेश में चल रही डबल इंजन सरकार का उल्लेख करते हुए कहा कि इसके माध्यम से प्रदेश में चहुंमुखी विकास हो रहा है।

भाजपा नेताओं ने कहा कि अटल स्मृति भवन का निर्माण पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों और आदर्शों को समर्पित रहेगा और यह भवन संगठन की वैचारिक दिशा को मजबूत करेगा।

Korba News 2 January : कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

वहीं मुख्यमंत्री के आगमन से पहले युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने किसानों की मौत को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया, जिसके बाद स्थिति सामान्य हुई।

Indore Blood Center License Suspended: इंदौर के शुभम ब्लड सेंटर पर कार्रवाई, लाइसेंस की सभी गतिविधियों पर रोक

Indore Blood Center License Suspended: संयुक्त निरीक्षण में मिलीं गंभीर अनियमितताएं मध्य…

Madhupur News: छत की ढलाई के दौरान 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आया मजदूर

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur News मधुपुर थाना क्षेत्र के भेड़वा नावाडीह स्थित…

Chandrapur News: सैनिक स्कूल के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

BY: Yoganand Shrivastva Chandrapur News महाराष्ट्र के चंद्रपुर में बल्लारपुर मार्ग स्थित…

Budaun Fake Currency Racket: नकली नोट बनाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Budaun Fake Currency Racket उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में पुलिस ने…

Godda Brown Sugar Arrest: ब्राउन शुगर के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार

Godda Brown Sugar Arrest झारखंड के गोड्डा में मादक पदार्थों के अवैध…