,

ChhattisgarhNews : रील के चक्कर में खौफनाक घटना, दो बच्चों के सिर से उठा मां का साया

ChhattisgarhNews

रिपोर्ट- विष्णु गौतम

ChhattisgarhNews : दुर्ग, छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक बेहद दुखद मामला सामने आया है, जहां सोशल मीडिया पर रील बनाने को लेकर पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद ने एक महिला की जान ले ली। छावनी थाना क्षेत्र में एक महिला ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

मृतका की पहचान अंजलि साव के रूप में हुई है, जो अपने पति पप्पू साव और दो बच्चों के साथ छावनी इलाके में रहती थी। बताया जा रहा है कि अंजलि इंस्टाग्राम पर काफी सक्रिय थी और नियमित रूप से रील व वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करती थी। हालांकि, उसका यह शौक पति को पसंद नहीं था।

ChhattisgarhNews : पति से रील के लेकर अक्सर होता था झगड़ा

इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। जानकारी के मुताबिक, बीते कुछ महीनों में यह विवाद बढ़ते-बढ़ते कहासुनी और मारपीट तक पहुंच गया था। घटना के दिन सुबह पप्पू साव काम पर चला गया था, जबकि दोनों बच्चे ट्यूशन गए हुए थे। जब बच्चे घर लौटे तो उन्होंने अपनी मां को पंखे से लटका देखा। बच्चों ने घबराकर तुरंत पड़ोसियों को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई।

ChhattisgarhNews : पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की

सूचना मिलते ही छावनी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है।

एएसपी मणिशंकर चंद्र ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला और उसके पति के बीच इंस्टाग्राम रील बनाने को लेकर विवाद होता था। पुलिस पति से पूछताछ कर रही है और आसपास के लोगों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच की…

Aaj ka Mausam: 5 राज्यों में आंधी-बारिश की चेतावनी, 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Aaj ka Mausam: देश के कई हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून की सक्रियता…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. बिलासपुर में ‘गुंडी गैंग’ की…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच की…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Indore Rajwada SBI Action: राजवाड़ा में SBI बैंक की बिल्डिंग पर निगम की कार्रवाई

Indore Rajwada SBI Action: इंदौर के ऐतिहासिक राजवाड़ा क्षेत्र में गुरुवार को…

Khairagarh University Protest: वाद्य यंत्रों की कमी से रिजल्ट की गड़बड़ी तक, संगीत संकाय के छात्रों का फूटा गुस्सा

Khairagarh University Protest: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ स्थित राजकुमारी इंदिरा कला एवं संगीत…