Rohit Shetty House: रोहित शेट्टी के जुहू घर के बाहर चार राउंड फायरिंग, इलाके में हड़कंप

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Rohit Shetty House

Rohit Shetty House: बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर के बाहर देर रात अज्ञात हमलावरों ने चार राउंड फायरिंग की। घटना के बाद पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें मामले की जांच में जुट गई हैं, जबकि फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाने शुरू कर दिए हैं। फिलहाल हमलावरों के मकसद का पता नहीं चल पाया है। राहत की बात यह है कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है।

Rohit Shetty House: तड़के 3 बजे हुई फायरिंग

मुंबई पुलिस के मुताबिक, फायरिंग की यह घटना तड़के करीब 3 बजे हुई। अज्ञात हमलावरों ने रोहित शेट्टी की बिल्डिंग के बाहर चार राउंड फायर किए और फिर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मुंबई पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, जोनल पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं।

Rohit Shetty House

फॉरेंसिक जांच और सीसीटीवी खंगाले जा रहे

फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर गोलियों के खोखे समेत अन्य साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके और उनके भागने के रास्ते का पता लगाया जा सके।

Rohit Shetty House: भारी सुरक्षा तैनात, जांच जारी

मुंबई पुलिस कमिश्नर ने फायरिंग की पुष्टि करते हुए कहा कि बिल्डिंग पर गोलियां चलाई गई हैं और सभी संभावित पहलुओं से जांच की जा रही है। रोहित शेट्टी के घर के बाहर अब भी कड़ी सुरक्षा तैनात है। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिस की भारी मौजूदगी दिखाई दे रही है।

यह खबर भी पढ़ें: Hindi Song: ‘झुमका गिरा रे…’ का अनसुना किस्सा, अमिताभ बच्चन के परिवार से जुड़ा है गाना, ऐसे मिला आइडिया

फायरिंग मामले पर अभी तक रोहित शेट्टी या उनकी टीम की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। पुलिस फिलहाल मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है।

Horoscope 24 May: जानें आज का राशिफल

Horoscope: रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से कई राशियों के लिए खास

Honey Trap : हनी ट्रैप के देशभर में तार ,निशाने पर नेता,कारोबारी,पत्रकार

Honey Trap : एमपी में श्वेता जैन ही है मास्टरमाइंड,जेल में हुई

Journalism Award : कृष्ण मोहन झा को मिला“भारतीय पत्रकारिता रत्न” सम्मान

Journalism Award : तीन दशक की निष्पक्ष पत्रकारिता को मिला राष्ट्रीय सम्मान

Arya Nagar: दुर्ग के आर्य नगर में चार सदस्यों की मौत, परिवारिक विवाद से बढ़ा शोक

Arya Nagar: दुर्ग जिले के मोहन नगर थाना क्षेत्र स्थित आर्य नगर

Katihar में पेड़ की डाल काटते समय गिरा मजदूर, इलाज के दौरान मौत

Report by: Manoj Katihar: बिहार के कटिहार जिले में एक दर्दनाक हादसे

Raipur TeliBanda Clash: रायपुर के तेलीबांधा में खूनी झड़प, इलाके में मची अफरा-तफरी

Raipur TeliBanda Clash: रायपुर के तेलीबांधा स्थित जल विहार कॉलोनी में देर

Lucknow में सहारा शहर की जमीन पर बनेगा नया विधानभवन कॉम्प्लेक्स, LDA ने जारी किया टेंडर

Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जल्द ही नया विधानभवन कॉम्प्लेक्स

विराट कोहली ने ट्रैविस हेड से नहीं मिलाया हाथ, IPL 2026 मैच के बाद वायरल हुआ वीडियो

IPL 2026: आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के