,

FASTag KYC Update: FASTag नियमों में बड़ा बदलाव – बार-बार वेरिफिकेशन से छुटकारा

FASTag KYC Update

FASTag KYC Update: FASTag यूजर्स के लिए बड़ी राहत की खबर है। नेशनल हाईवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने नई कार, जीप और वैन के लिए KYV (Know Your Vehicle) प्रोसेस को 1 फरवरी से खत्म करने का फैसला किया है। इसके साथ ही, जिन वाहनों पर पहले से FASTag लगा हुआ है, उनके मालिकों को भी अब बार-बार KYV अपडेट कराने की जरूरत नहीं होगी।

NHAI के इस फैसले से FASTag एक्टिवेशन के बाद होने वाली अनावश्यक देरी और दस्तावेज़ों की दोबारा जांच की समस्या खत्म हो जाएगी। अब वैध डॉक्युमेंट होने के बावजूद वाहन मालिकों को लंबी वेरिफिकेशन प्रक्रिया से नहीं गुजरना पड़ेगा।

FASTag KYC Update

FASTag KYC Update: सिर्फ शिकायत मिलने पर ही होगी KYV जांच

अथॉरिटी ने साफ किया है कि KYV प्रक्रिया को पूरी तरह खत्म नहीं किया गया है, बल्कि इसे जरूरत आधारित बनाया गया है। अब KYV केवल उन्हीं मामलों में किया जाएगा, जहां FASTag के गलत इस्तेमाल, गलत तरीके से जारी होने या किसी तरह की शिकायत सामने आएगी। सामान्य रूप से सही ढंग से काम कर रहे FASTag के लिए कोई अतिरिक्त जांच नहीं होगी।

बैंक खुद करेंगे वाहन का डिजिटल वेरिफिकेशन

नई गाइडलाइन के तहत FASTag जारी करने वाले बैंकों को वाहन पोर्टल के सरकारी डेटाबेस से प्री-एक्टिवेशन वैलिडेशन करना अनिवार्य होगा। यानी अब वाहन मालिकों को दस्तावेज़ लेकर बैंकों या दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। पूरी प्रक्रिया डिजिटल और ऑटोमेटेड होगी।

FASTag KYC Update

FASTag KYC Update: टोल प्लाजा पर मिलेगा स्मूद एक्सपीरियंस

NHAI अधिकारियों के मुताबिक, इस बदलाव का मकसद आम रोड यूजर्स का समय बचाना है। पोस्ट-इश्यूएंस KYV के कारण टोल प्लाजा पर होने वाली परेशानियां अब खत्म होंगी और टोल पेमेंट का अनुभव पहले से ज्यादा सीमलेस हो जाएगा।

Chhattisgarh SIR: मतदाता सूची में 25 लाख की कमी पर सियासी घमासान, कांग्रेस-BJP आमने-सामने

Chhattisgarh SIR: छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR…

Kawardha News: तीन महीने में उखड़ गई 43 लाख की सड़क, जांच में फेल तो चला बुलडोजर

Kawardha News: कवर्धा जिले के पंडरिया ब्लॉक के गुंझेटा गांव में करीब…