Union Budget 2026: आम बजट 2026 को जन-जन तक पहुंचाएगी बीजेपी, देशभर में चलेगा 2 हफ्ते का मेगा अभियान

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Union Budget 2026

Edit by: Priyanshi Soni

Union Budget 2026: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण रविवार, 1 फरवरी को सुबह 11 बजे केंद्रीय बजट 2026 पेश करेंगी। बजट से पहले भारतीय जनता पार्टी ने इस बार अलग और व्यापक रणनीति तैयार की है। बीजेपी बजट के प्रचार-प्रसार के लिए पूरे देश में विशेष जनसंपर्क अभियान चलाएगी, जिसके जरिए यह बताया जाएगा कि वैश्विक आर्थिक अस्थिरता के दौर में भारत किस तरह मजबूती से आगे बढ़ रहा है।

Union Budget 2026: दो सप्ताह तक चलेगा राष्ट्रव्यापी जनसंपर्क अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बजट सत्र के अवसर पर अपने संबोधन में निर्मला सीतारमण की ऐतिहासिक उपलब्धि का उल्लेख किया कि वह लगातार नौवीं बार बजट पेश करने वाली देश की पहली महिला वित्त मंत्री हैं। बीजेपी ने बजट की प्रमुख बातों को आम जनता तक पहुंचाने के लिए 1 फरवरी से 15 फरवरी तक दो सप्ताह का व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया है।

Union Budget 2026: केंद्रीय समिति का गठन, दिग्गज नेताओं को जिम्मेदारी

इस अभियान के लिए पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन ने राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ के नेतृत्व में एक केंद्रीय समिति गठित की है। इस समिति में सरोज पांडेय, अनिल एंटनी, नरेंद्र सिंह रैना, जीवीएल नरसिम्हा राव, देवेश कुमार, श्रीकांत शर्मा, गोपाल कृष्ण अग्रवाल, संजय टंडन और गुरु प्रकाश पासवान शामिल हैं।

Union Budget 2026: 150 से ज्यादा प्रेस कॉन्फ्रेंस, मंत्री भी होंगे शामिल

बीजेपी नेता और प्रवक्ता देशभर में 150 से अधिक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इन बैठकों में केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री और राज्य मंत्री भी भाग लेंगे। इसके अलावा हर विभागीय मंत्री अपने-अपने मंत्रालय से जुड़े बजटीय प्रावधानों और उपलब्धियों की जानकारी साझा करेंगे।

Union Budget 2026: हर मंच पर सक्रिय दिखेंगे बीजेपी कार्यकर्ता

पार्टी हाईकमान के अनुसार, 2 से 10 फरवरी तक चरणबद्ध तरीके से प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएंगी। इसके साथ ही छात्रों, युवाओं, किसानों, महिलाओं, व्यापारियों, लघु एवं मध्यम उद्यमियों, मजदूरों और कारीगरों जैसे विभिन्न सामाजिक वर्गों के साथ संवाद किया जाएगा। सोशल मीडिया पर भी विशेष संपर्क अभियान चलेगा और बजट की प्रमुख विशेषताओं को रील्स व छोटे वीडियो के जरिए प्रचारित किया जाएगा।

Union Budget 2026: पॉडकास्ट और संपादकीय के जरिए बजट का संदेश

वरिष्ठ बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री विशेष पॉडकास्ट के माध्यम से बजट की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएंगे। साथ ही प्रमुख अखबारों में केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों के संपादकीय भी प्रकाशित होंगे। देशभर में चौपाल-शैली की बैठकों और सभाओं के जरिए बजट पर व्यापक चर्चा कराई जाएगी।

Union Budget 2026: 2047 तक विकसित भारत का रोडमैप

बीजेपी नेताओं का कहना है कि यह बजट कोई साधारण बजट नहीं है, बल्कि 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने का मार्गदर्शक दस्तावेज है, जिसे जन-जन तक पहुंचाना पार्टी की प्राथमिकता है।

Read also: NCP Sharad Pawar : नसीपी विलय की रुकी बातचीत, सुनेत्रा पवार के डिप्टी सीएम बनने पर शरद पवार ने की टिप्पणी

Mahidpur: ‘लेडी सिंघम’ का बड़ा एक्शन, वन और राजस्व विभाग ने आरा मशीनों पर की छापेमारी

रिपोर्टर : कुशाल ठाकुर Mahidpur उज्जैन जिले के महिदपुर क्षेत्र में अवैध

Sandipani School : देशभर में मॉडल बनेंगे सांदीपनि स्कूल ,सांदीपनि स्कूलों से शिक्षा को नए आयाम

Sandipani School : गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी शिक्षा पर जोर,केंद्रीय शिक्षा मंत्री से मुख्यमंत्री

Disneyland Fair Clash : कोरबा के डिजनीलैंड मेले में हंगामा, दंपत्ति से मारपीट का आरोप

Disneyland Fair Clash : टिकट विवाद के बाद झूला कर्मचारियों और दंपत्ति

Bhopal: CM डॉ. मोहन ने नए सीएम शुभेंदु को दी बधाई, कहा- आज से पश्चिम बंगाल में नवयुग का शुभारंभ

Bhopal: शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के पहले मुख्यमंत्री

PWD Commission Controversy: करोड़ों के भुगतान, कमीशनखोरी और मारपीट का CCTV आया सामने

PWD Commission Controversy: 4.65 करोड़ के भुगतान पर विवाद, PWD कर्मचारी पर

Illegal Land Encroachment: सरगुजा में अवैध कब्जों पर प्रशासन सख्त, बिहार रिजॉर्ट की जमीन की फिर हुई जांच

Illegal Land Encroachment: कमोदा स्थित बिहार रिजॉर्ट पहुंचा प्रशासनिक अमला, सरकारी जमीन

Sasaram: दावों के ‘मास्टर प्लान’ के बीच बदहाल शहर, जलजमाव और प्यास से जूझ रही जनता

Report: Avinash shrivastva Sasaram ऐतिहासिक शहर सासाराम की वर्तमान तस्वीर प्रशासनिक आश्वासनों