NCP Sharad Pawar : नसीपी विलय की रुकी बातचीत, सुनेत्रा पवार के डिप्टी सीएम बनने पर शरद पवार ने की टिप्पणी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
NCP Sharad Pawar

Edit by: Priyanshi Soni

NCP Sharad Pawar : एनसीपी-शरदचंद्र पवार के वरिष्ठ नेता शरद पवार ने दोनों एनसीपी गुटों के विलय को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अजित पवार के साथ इस विषय पर बातचीत हुई थी, लेकिन अब वह चर्चा रुक गई है। शरद पवार के मुताबिक, जयंत पाटिल और अजित पवार के बीच पिछले चार महीनों से विलय को लेकर संवाद चल रहा था, जो सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रहा था। 12 तारीख को इस संबंध में सार्वजनिक घोषणा की भी तैयारी थी, लेकिन अब प्रक्रिया ठहर गई है।

NCP Sharad Pawar : सुनेत्रा पवार के डिप्टी सीएम बनने पर क्या बोले शरद पवार

NCP Sharad Pawar
डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार

बारामती में मीडिया से बातचीत के दौरान शरद पवार ने स्पष्ट किया कि सुनेत्रा पवार के उप मुख्यमंत्री बनने के निर्णय के बारे में उनसे कोई चर्चा नहीं की गई थी। उन्होंने कहा कि इस फैसले की उन्हें कोई जानकारी नहीं है और यह उनकी पार्टी का आंतरिक निर्णय होगा। शरद पवार ने यह भी बताया कि अस्थि विसर्जन तक सुनेत्रा पवार उनके साथ थीं, लेकिन उप मुख्यमंत्री पद को लेकर उन्होंने कोई बात नहीं की।

NCP Sharad Pawar : अजित पवार को लेकर शरद पवार की टिप्पणी

शरद पवार ने अजित पवार को एक सक्षम और प्रतिबद्ध नेता बताते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा जनता के हित में काम किया। वे जनसमस्याओं को गहराई से समझते थे और लोगों को न्याय दिलाने के लिए प्रयासरत रहते थे। बारामती की जनता ने भी हमेशा उनका साथ दिया और अपने दायित्वों के निर्वहन में उन्होंने कभी कमी नहीं छोड़ी।

NCP Sharad Pawar : आगे की राह पर दिया संदेश

शरद पवार ने कहा कि मौजूदा परिस्थितियां सभी से मजबूती के साथ आगे बढ़ने की मांग करती हैं। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि जनता के दुख-दर्द को कम करने के लिए निरंतर काम करना होगा और उन्हीं मूल्यों व कार्यशैली को आगे बढ़ाना होगा, जिनके साथ अब तक जनता की सेवा की जाती रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि परिवार की नई पीढ़ी इस विरासत को आगे बढ़ाएगी।

Read also: India Venezuela Relations: PM मोदी ने वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति से की फोन पर बातचीत, द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊँचाइयों तक ले जाने पर सहमति

Hindu Swabhiman Sammelan : उत्तर प्रदेश के 11 जिलों में होंगे हिंदू स्वाभिमान सम्मेलन

Hindu Swabhiman Sammelan : नई दिल्ली में श्री चित्रगुप्त अखाड़ा की महत्वपूर्ण

MP TOP 10: शिक्षा, विकास, खेल और प्रशासनिक फैसलों की रही चर्चा

1. MP TOP 10: एमपी बोर्ड के 10वीं-12वीं परीक्षा परिणाम घोषित MP

Chanakya Niti : हर मजबूत स्त्री में होते हैं ये 5 गुण, चाणक्य के ये नियम बदल देंगे जिंदगी

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य को भारत के महान नीति-निर्माताओं, अर्थशास्त्रियों और