Mauganj। मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले से मानवता को शर्मसार करने वाली एक जघन्य घटना सामने आई है। नईगढ़ी थाना क्षेत्र के जिलहड़ी गांव में अज्ञात असामाजिक तत्वों ने रात के अंधेरे में एक मासूम बछड़े की बेरहमी से हत्या कर दी। इस घटना ने न केवल क्षेत्र की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं, बल्कि स्थानीय ग्रामीणों की धार्मिक भावनाओं को भी गहरी चोट पहुँचाई है।

आधी रात को दिया गया वारदात को अंजाम
Mauganj घटना 27 जनवरी की रात की है, जब जिलहड़ी गांव के एक स्कूल के पास स्थित बगीचे में दरिंदगी का खौफनाक मंजर देखने को मिला। आरोपियों ने एक बेजुबान बछड़े को रस्सी से बांधकर धारदार हथियारों से मौत के घाट उतार दिया। हत्या की क्रूरता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि सुबह मौके पर केवल बछड़े के अवशेष ही शेष मिले। घटनास्थल पर बिखरा खून और अवशेष देख ग्रामीणों का धैर्य जवाब दे गया और पूरे इलाके में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई।

पुलिस की दबिश और मांस की बरामदगी
Mauganj मामले की गंभीरता को देखते हुए नईगढ़ी पुलिस तत्काल हरकत में आई। फरियादी शिवम सिंह की शिकायत पर पुलिस ने संदिग्धों के ठिकानों पर छापेमारी शुरू की। इस सघन तलाशी अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली। आरोपी हीरा साकेत, मिठ्ठू साकेत और मझीले साकेत के घरों से भारी मात्रा में गौमांस बरामद किया गया। पुलिस ने बिना देरी किए तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
सख्त धाराओं में मामला दर्ज, ग्रामीणों में उबाल
Mauganj इस बर्बर हत्याकांड के विरोध में जिलहड़ी गांव के निवासियों में भारी रोष व्याप्त है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 325, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम और मध्य प्रदेश गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला पंजीबद्ध किया है। गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया गया है। पुलिस प्रशासन ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
Read this: Indore : इंदौर एलिवेटेड कॉरिडोर: विशेषज्ञों की आपत्ति और मेट्रो प्रोजेक्ट के बीच फंसा पेच





