Varanasi Movie Release Date: राजामौली की ‘वाराणसी’ का ऐलान – इस दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाका करेंगे महेश बाबू-प्रियंका चोपड़ा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Varanasi Movie Release Date

Varanasi Movie Release Date: आरआरआर के निर्देशक एस एस राजामौली की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘वाराणसी’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा जोनास स्टारर इस मेगा प्रोजेक्ट की थिएटर रिलीज डेट से पर्दा उठ गया है। पहले यह फिल्म जनवरी 2027 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब तारीख बदल दी गई है।

Varanasi Movie Release Date: कब रिलीज होगी ‘वाराणसी’

फिल्म अब 7 अप्रैल 2027 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। नई तारीख के साथ यह 2027 की सबसे बड़ी अंतरराष्ट्रीय रिलीज फिल्मों में शामिल हो गई है।

Varanasi Movie Release Date

स्टारकास्ट और दमदार टीम
इस एक्शन-एडवेंचर फिल्म में महेश बाबू लीड रोल में नजर आएंगे, जबकि प्रियंका चोपड़ा जोनास फीमेल लीड में होंगी। अहम भूमिका में पृथ्वीराज सुकुमारन भी दिखाई देंगे। संगीत की कमान ऑस्कर विजेता एम एम कीरावनी के हाथ में है, जिन्होंने ‘नाटू नाटू’ से दुनियाभर में भारत का नाम रोशन किया था।

Varanasi Movie Release Date: कहानी का स्केल और लोकेशन

फिल्म की कहानी हजारों साल पुरानी सभ्यताओं से जुड़ी है और कई महाद्वीपों में फैली हुई है। अंटार्कटिका से अफ्रीका और भारत के पौराणिक शहर वाराणसी तक, फिल्म का स्केल बेहद भव्य बताया जा रहा है। इसे इंडियाना जोन्स और जेम्स बॉन्ड स्टाइल की एडवेंचर फिल्म कहा जा रहा है।

किरदारों की झलक
महेश बाबू फिल्म में रुद्र, प्रियंका चोपड़ा मंदाकिनी और पृथ्वीराज सुकुमारन खलनायक कुंभा के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म का फर्स्ट लुक पहले ही दर्शकों में जबरदस्त उत्साह पैदा कर चुका है।

Varanasi Movie Release Date

Varanasi Movie Release Date: महेश बाबू का भावुक बयान


एक इवेंट में महेश बाबू ने कहा कि यह फिल्म उनके फैंस के लिए है। उन्होंने बताया कि उनके पिता चाहते थे कि वह पौराणिक फिल्मों में काम करें और ‘वाराणसी’ उसी सपने की ओर एक कदम है।

राजामौली की निर्देशन क्षमता और स्टारकास्ट की ताकत को देखते हुए ‘वाराणसी’ को लेकर दर्शकों की उम्मीदें अब सातवें आसमान पर हैं।

Balram Krishi Mahotsav 2026 : आधुनिक कृषि को नई गति, अन्नदाता की प्रगति

Balram Krishi Mahotsav 2026 : 'बलराम कृषि महोत्सव-2026' मध्यप्रदेश सरकार द्वारा 'कृषक

Suspicious Death: पेड़ से लटका मिला 18 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Suspicious Death फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र में

Lucknow Meeting: लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले पूर्व झारखंड मुख्यमंत्री रघुवर दास

Lucknow Meeting उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मंगलवार, 15 जुलाई

Budni Road Accident: बुदनी में भीषण सड़क हादसा, खड़े डम्पर से टकराया आयशर ट्रक; 2 की मौत, 1 घायल

रिपोर्ट: आशीष श्रीवास्तव Budni Road Accident सीहोर जिले के बुदनी स्थित गड़रिया

Pendra Road Accident: तेज रफ्तार ट्रेलर ने स्कूटी सवार पिता-पुत्र को कुचला, दोनों की मौके पर मौत

Pendra Road Accident: छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले के पेंड्रा नगर में