Nawada News: संपत्ति विवाद में पति को जहर देकर हत्या, पत्नी ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Nawada News

Report by: Rishabh Kumar, Edit by: Priyanshi Soni

Nawada News: नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने ससुराल वालों पर संपत्ति विवाद में पति की जहर देकर हत्या करने और साक्ष्य छिपाने के लिए शव को तुरंत जला देने का गंभीर आरोप लगाया है।

Nawada News: खाने में जहर देकर हत्या का आरोप

नरहट थाना क्षेत्र के रामपुर गांव की रहने वाली सोनी कुमारी ने रजौली थाना अध्यक्ष को दिए आवेदन में बताया कि 25 जनवरी की सुबह उसके पति पवन कुमार को साजिश के तहत खाने में जहर दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। पीड़िता के अनुसार, घटना की जानकारी उसे एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर दी।

Nawada News: शव देखने तक नहीं दिया गया

Nawada News

सोनी कुमारी का कहना है कि जब वह ससुराल कौरीखाप पहुंची, तब तक आरोपी सबूत मिटाने की नीयत से उसके पति के शव को जला चुके थे। उसने आरोप लगाया कि उसे अपने पति का चेहरा तक देखने नहीं दिया गया।

Nawada News: संपत्ति विवाद में पहले भी मिल चुकी थी धमकी

पीड़िता ने बताया कि संपत्ति में हिस्सेदारी को लेकर उसके पति को पहले भी जान से मारने की धमकी दी गई थी। आरोपियों में सौतेली सास मालती देवी, छोटा ससुर रंजीत राम, छोटी सास नीतू देवी और ननद खुशबू कुमारी के नाम शामिल हैं।

Nawada News: तीन बच्चों की मां ने मांगा न्याय

तीन बच्चों की मां सोनी कुमारी ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि उसके पति के हत्यारों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि उसके अनाथ हुए बच्चों को न्याय मिल सके।

Nawada News: पुलिस जांच में जुटी

इस मामले में रजौली थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर रंजीत कुमार ने बताया कि पीड़िता की ओर से लिखित आवेदन प्राप्त हुआ है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। वहीं एसडीपीओ गुलशन कुमार ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है, लेकिन लिखित शिकायत मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Read also: Munger News: बारात की तरह निकली महिला की अंतिम यात्रा, डीजे-बैंड और घोड़ों के साथ दी गई विदाई

Horoscope : 10 जुलाई का राशिफल, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का भविष्यफल

Horoscope : हर दिन ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति में होने वाला बदलाव सभी