,

IND vs NZ 4th T20I: विशाखापत्तनम में न्यूजीलैंड की धमाकेदार जीत, भारत को 50 रनों से मिली हार

IND vs NZ 4th T20I

IND vs NZ 4th T20I: विशाखापत्तनम के ACA-VDCA क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए चौथे T20I मुकाबले में भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ 50 रन से हार का सामना करना पड़ा। 216 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम पूरी तरह लड़खड़ा गई और 18.4 ओवर में 165 रन पर ऑल आउट हो गई। इस हार के साथ टीम इंडिया को सीरीज में पहली बार शिकस्त झेलनी पड़ी, जबकि न्यूजीलैंड ने जोरदार वापसी की।

IND vs NZ 4th T20I: टॉप ऑर्डर पूरी तरह फेल


भारतीय पारी की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए, जबकि कप्तान सूर्यकुमार यादव महज 8 रन ही बना सके। टॉप चार में से कोई भी बल्लेबाज 30 रन का आंकड़ा तक नहीं छू पाया। संजू सैमसन ने 15 गेंदों में 24 रन बनाए, लेकिन मिचेल सैंटनर की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। इससे भारतीय टीम पर दबाव और बढ़ गया।

IND vs NZ 4th T20I: शिवम दुबे की विस्फोटक पारी और हार का झटका


मिडिल ऑर्डर में रिंकू सिंह और शिवम दुबे ने कुछ हद तक मुकाबला संभालने की कोशिश की। खासकर दुबे ने 23 गेंदों में 65 रन की तूफानी पारी खेलकर दर्शकों में जीत की उम्मीद जगा दी। इसमें उन्होंने 7 छक्के और 3 चौके लगाए। उन्होंने महज 15 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया, लेकिन उनका रन आउट होना भारत के लिए निर्णायक साबित हुआ। दुबे के आउट होते ही भारत की जीत की सारी उम्मीदें खत्म हो गईं।

न्यूजीलैंड की यादगार जीत
न्यूजीलैंड की टीम ने भारतीय धरती पर 3 साल बाद जीत दर्ज की। इस मैच में भारतीय टीम की बल्लेबाजी पूरी तरह फ्लॉप रही, जबकि न्यूजीलैंड ने अपनी ताकत दिखाते हुए 50 रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया। मैच में न्यूजीलैंड की टीम की रणनीति और गेंदबाजी शानदार रही, जिससे भारतीय बल्लेबाज दबाव में नजर आए।

IND vs NZ 4th T20I

यह खबर भी पढ़ें: Pakistan T20 World Cup 2026 Squad: टीम में बाबर आज़म को मौका, रिज़वान बाहर

IND vs NZ 4th T20I: मैच के प्रमुख मोड़

  • भारत 216 रन का पीछा करते हुए 165 रन पर ऑल आउट।
  • शिवम दुबे ने 23 गेंदों में 65 रन बनाए।
  • टॉप ऑर्डर में अभिषेक शर्मा और सूर्यकुमार यादव फ्लॉप रहे।
  • संजू सैमसन ने 15 गेंदों में 24 रन बनाए।
  • न्यूजीलैंड ने 50 रन से मुकाबला अपने नाम किया।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 22 नवंबर 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Salman Khan ने किया ‘दबंग 4’ का ऐलान, लेकिन नहीं बनेगी ‘बजरंगी भाईजान 2’; बताई सीक्वल न बनाने की वजह

Salman Khan: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'मातृभूमि:…

CG: स्कूल में बच्चों से कराई मजदूरी; पढ़िए छत्तीसगढ़ की आज की 10 बड़ी खबरें

CG: 1. छत्तीसगढ़ में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, रायपुर…

MP: भोपाल में आज भारत-कोरिया के बीच हॉकी मुकाबला, पढ़िए मध्य प्रदेश की Top 10 News

MP: 1. महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: आज भारत का मुकाबला कोरिया से…