CG News 28-01-2026: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
CG News 28-01-2026

CG News 28-01-2026:

१) फेसबुक दोस्ती से दुष्कर्म का मामला
रेलवे में कार्यरत युवक ने फेसबुक के जरिए युवती से दोस्ती कर दुष्कर्म किया। युवती के गर्भवती होने पर जबरन गर्भपात कराया गया। पीड़िता पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही थी। दोनों ही उत्तर प्रदेश के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

CG News 28-01-2026

२) भूपेश बघेल पर अभद्र टिप्पणी, एफआईआर दर्ज
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर अभद्र टिप्पणी करने वाले व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। एनएसयूआई के प्रदर्शन के बाद यह कार्रवाई की गई। संगठन ने आरोपी पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

३) छत्तीसगढ़ में बारिश का अलर्ट, ठंड का असर
राज्य में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। रायपुर में सुबह से कोहरा छाया रहा। अंबिकापुर सबसे ठंडा दर्ज किया गया, जबकि राजनांदगांव सबसे गर्म रहा। बच्चों में हाइपोथर्मिया का खतरा बढ़ गया है।

CG News 28-01-2026

CG News 28-01-2026:

४) बकरियों के झुंड में मिला कोटरी का बच्चा
कोरबा जिले में बकरियों के झुंड के साथ घूमता कोटरी का बच्चा गांव पहुंच गया। वन विभाग ने रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया।

५) 128 लाख टन धान की खरीदी पूरी
राज्य में अब तक 128 लाख टन धान की खरीदी हो चुकी है। अगले तीन दिनों में डेढ़ लाख किसानों से और धान खरीदा जाएगा। सरकार ने स्पष्ट किया है कि खरीदी की तारीख नहीं बढ़ाई जाएगी।

CG News 28-01-2026

६) मनेंद्रगढ़ में बीएड छात्रों का शैक्षणिक भ्रमण
मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में बीएड छात्रों ने पुरातात्विक स्थलों का भ्रमण किया। इस दौरान छात्रों को ऐतिहासिक अवशेषों और प्राचीन मूर्तियों की जानकारी दी गई।

७) 5000 पदों पर शिक्षक भर्ती की घोषणा
राज्य में शिक्षकों के 5000 पदों पर भर्ती होगी। 4708 पदों का रोस्टर जारी हो चुका है। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद 292 नए पद और जोड़े जाएंगे।

CG News 28-01-2026:

८) बिल्हा सीएचसी का औषधालय सेवक निलंबित
बिलासपुर जिले के बिल्हा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में औषधालय सेवक को निलंबित कर दिया गया है। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित रहने और नोटिस का जवाब न देने पर कार्रवाई हुई।

९) पीडब्ल्यूडी की अजीब इंजीनियरिंग पर सवाल
रायपुर में एक्सप्रेस-वे के किनारे 10 साल पुराने टूट रहे नाली पाटों पर पीडब्ल्यूडी ने 40 लाख रुपये की दीवार खड़ी कर दी। इस निर्माण को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

१०) धान खरीदी को लेकर कांग्रेस का आंदोलन
जांजगीर-चांपा में कांग्रेस कल एसडीएम कार्यालय का घेराव करेगी। धान खरीदी में समस्याओं को लेकर विधायक ने किसानों के साथ कथित अन्याय का आरोप लगाया है।

Karnataka: बेलगावी के मंदिर में कुबेर का भंडार! 4 दिन तक चले नोट गिनने के ‘मशीनी हाथ’, आंकड़ा सुन चकरा जाएगा सिर।

Karnataka कर्नाटक के बेलगावी जिले के सवदत्ती स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री रेणुका

Balrampur: मोहाली रोड पर दो ट्रकों की भीषण टक्कर, ड्राइवर की आग में जलकर मौत

report by: Sunil Thakur Balrampur: बलरामपुर, बसंतपुर थाना क्षेत्र। वाड्राफनगर के मोहाली