CRH Republic Day Celebration, ग्रेटर नोएडा: गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर CRH ENT, MRI and Diagnostic Centre में देशभक्ति, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा से ओतप्रोत भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूरे परिसर में राष्ट्रप्रेम का वातावरण देखने को मिला।
कार्यक्रम की अध्यक्षता परमपूज्य स्वामी चक्रपाणि जी महाराज ने की, जबकि मुख्य अतिथि संस्था की निदेशक डॉ. रचना गर्ग रहीं। कार्यक्रम का संचालन CRH के निदेशक डॉ. हरप्रीत सिंह कोचर ने किया।
CRH Republic Day Celebration: तिरंगा फहराकर दी गई राष्ट्र को सलामी
परमपूज्य स्वामी चक्रपाणि जी महाराज द्वारा तिरंगा फहराया गया। इसके पश्चात राष्ट्रगान और “वंदे मातरम्” का सामूहिक गायन हुआ। उपस्थित सभी लोगों ने तिरंगे को सलामी दी। कार्यक्रम में मौजूद दिल्ली पुलिस के जवानों ने भी सम्मानपूर्वक तिरंगे को सलामी दी। इसके बाद “भारत माता की जय” के गगनभेदी नारों से परिसर गूंज उठा।

उत्कृष्ट सेवा के लिए पाँच विशिष्ट व्यक्तियों का सम्मान
इस अवसर पर देश, समाज और संस्था के लिए उत्कृष्ट योगदान देने वाले पाँच विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित किया गया-
- एएसआई जसवीर राणा (दिल्ली पुलिस) – देश व समाज सेवा में योगदान
- एसआई अमन चौधरी (उत्तर प्रदेश पुलिस) – कर्तव्यनिष्ठ व अनुशासित सेवा
- एसआई नरेश पाल पंवार (उत्तर प्रदेश पुलिस) – कानून व्यवस्था व जनसेवा
- सिद्धि कोचर गर्ग – जल संरक्षण, पर्यावरण एवं वन संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य
- शिव कुमार (CRH कर्मचारी) – ईमानदारी का परिचय देते हुए बिजली चोरी का खुलासा
सभी को डॉ. हरप्रीत सिंह कोचर एवं स्वामी चक्रपाणि जी महाराज द्वारा शाल और माला पहनाकर सम्मानित किया गया।

मातृशक्ति का विशेष सम्मान
इस अवसर पर डॉ. हरप्रीत सिंह कोचर की पूज्य माता श्री आदर्श मोहन कौर को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। स्वामी चक्रपाणि जी महाराज ने उन्हें मिष्ठान खिलाकर गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ दीं।
CRH Republic Day Celebration: राष्ट्रभक्ति और ईमानदारी का संदेश
अपने संबोधन में स्वामी चक्रपाणि जी महाराज ने कहा कि ईमानदारी, कर्तव्य और राष्ट्रभक्ति ही सच्चे गणतंत्र की आत्मा हैं। इसी क्रम में उन्होंने CRH के कर्मचारियों और उपस्थित जनसमूह को सामूहिक शपथ दिलाई, जिसमें सभी ने सत्य, अनुशासन, सेवा और मानवीय संवेदना को सर्वोपरि रखने का संकल्प लिया।
शपथ का मूल संदेश रहा:
“CRH ने ठाना है, हर रोगी को स्वस्थ बनाना है।”
यह खबर भी पढ़ें: Janta Darshan: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में सुनी 200 लोगों की समस्याएं, दिया हर समस्या का समयबद्ध समाधान का आश्वासन
गणमान्य अतिथियों की रही उपस्थिति
कार्यक्रम में तिरंगा महासभा के श्री विकास जैन, गौतम बुद्ध नगर के नव-नियुक्त जिला अध्यक्ष श्री रणवीर चौधरी, श्री लोकेश प्रधान, श्री विनोद चंदेल, श्री राजाराम शाह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रभक्ति नारों और जलपान के साथ हुआ, जिसने सभी के मन में देशसेवा और कर्तव्यनिष्ठा का भाव और अधिक मजबूत कर दिया।





