Horoscope 26-01-2026: जानिए आज का राशिफल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Horoscope

Horoscope 26-01-2026:

Horoscope 26-01-2026: मेष राशि

बिजनेस करने वालों के लिए दिन उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है, लेकिन योजनाओं में किया गया बदलाव भविष्य में लाभ देगा। रहन-सहन से जुड़े खर्च बढ़ सकते हैं। परिवार के वरिष्ठों की सलाह काम आएगी। किसी से किया गया वादा समय पर पूरा करने का प्रयास करें। जरूरी काम टालने से बचें।

२. वृष राशि
धन से जुड़ा हर लेनदेन सोच-समझकर करें। लंबे समय से अटका कोई काम पूरा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी समझदारी से मनपसंद जिम्मेदारी मिल सकती है और पदोन्नति की बात भी आगे बढ़ेगी। वाहन खराब होने से खर्च बढ़ सकता है। संतान की संगति पर ध्यान देना जरूरी है।

Horoscope

३. मिथुन राशि
दिन सकारात्मक संकेत दे रहा है। यात्रा या मेल-मुलाकात के दौरान कोई अहम जानकारी मिल सकती है। प्रभावशाली लोगों से संपर्क आपके काम के लिए फायदेमंद रहेगा। शेयर बाजार से जुड़े लोग बिना सलाह आगे न बढ़ें। नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है, लेकिन फिलहाल वर्तमान कार्य में टिके रहना बेहतर होगा।

४. कर्क राशि
धन संबंधी मामलों में स्थिति मजबूत रहेगी। माता-पिता के आशीर्वाद से रुके हुए कार्य पूरे होंगे। जीवनसाथी के सहयोग से नए काम की शुरुआत हो सकती है। स्वास्थ्य को लेकर यदि कोई परेशानी चल रही थी, तो जांच कराने की जरूरत पड़ सकती है। अधिकारियों से संबंध अच्छे रहेंगे।

Horoscope 26-01-2026:

सिंह राशि
बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। विद्यार्थियों को मानसिक दबाव से राहत मिलेगी। लापरवाही की आदत परिवार में तनाव बढ़ा सकती है, इसलिए सतर्क रहें। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, बीती बातों को न उछालें। उधार दिया गया धन वापस मिलने की संभावना है।

Horoscope

६. कन्या राशि
दिन कुछ चुनौतियां लेकर आ सकता है। काम मनमुताबिक न मिलने से बेचैनी रहेगी। मित्र सहयोग करेंगे, फिर भी मानसिक तनाव बना रह सकता है। जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा और उनके लिए नए अवसर बन सकते हैं। बच्चों के साथ समय बिताने से मन हल्का होगा।

७. तुला राशि
परोपकार और सेवा से जुड़े कार्यों से सम्मान बढ़ेगा। दान-पुण्य में रुचि रहेगी। जीवनसाथी से चल रही अनबन बातचीत से सुलझ सकती है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को अवसर मिल सकता है। घरेलू मामलों को बाहरी लोगों से साझा करने से बचें। संतान के साथ घूमने का कार्यक्रम बन सकता है।

Horoscope 26-01-2026:

वृश्चिक राशि
आय के मामले में दिन मजबूत रहेगा। पुराने निवेश से लाभ मिलने के संकेत हैं और अतिरिक्त कमाई का स्रोत भी बन सकता है। संपत्ति खरीदने की योजना बन सकती है, जिसमें ऋण लेना पड़े। भाइयों की सलाह से निर्णय लेना फायदेमंद रहेगा। पैतृक संपत्ति से लाभ संभव है।

Horoscope

९. धनु राशि
दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। अपनी कमियों को पहचानकर सुधार करना जरूरी होगा। कार्यस्थल पर किसी मामले में गलत ठहराया जा सकता है, ऐसे में अपनी बात स्पष्ट रखें। वाहन खराब होने से खर्च बढ़ सकता है। पारिवारिक विषयों पर माता से चर्चा करें और स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें।

१०. मकर राशि
दिन मिला-जुला फल देने वाला रहेगा। पुराने मित्र से मुलाकात खुशी देगी। संतान उम्मीदों पर खरी उतरेगी। जिम्मेदारियों में लापरवाही से पिता से मतभेद हो सकता है। बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। नौकरी बदलने का विचार मन में आ सकता है।

११. कुंभ राशि
कुछ परेशानियां सामने आ सकती हैं, लेकिन धैर्य बनाए रखना जरूरी है। कामकाज में सख्ती दिखानी होगी। संतान की पढ़ाई को लेकर चिंता रह सकती है, इसलिए उनकी उलझनों को समझने का प्रयास करें। परिवार में किसी शुभ कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो सकती है। अपने काम दूसरों पर न छोड़ें।

१२. मीन राशि
मेहनत का पूरा फल मिलने का दिन है। अधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे और सुझावों को महत्व देंगे। सामाजिक रूप से मान-सम्मान बढ़ेगा। घूमने-फिरने की योजना बन सकती है, लेकिन सामान की सुरक्षा रखें। परिवार में किसी मतभेद को बातचीत से सुलझाने की कोशिश करें।

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें... 1. मैकेनिक ने सुसाइड से

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें... 1. एमपी में LPG सिलेंडर

Horoscope: 14-03-26

Horoscope: जानें आज का राशिफल Horoscope: मेष राशि – आज का राशिफल

Karnataka: बेलगावी के मंदिर में कुबेर का भंडार! 4 दिन तक चले नोट गिनने के ‘मशीनी हाथ’, आंकड़ा सुन चकरा जाएगा सिर।

Karnataka कर्नाटक के बेलगावी जिले के सवदत्ती स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री रेणुका