‘Mann Ki Baat’ of 2026 : मुख्यमंत्री ने सुना ‘मन की बात’ कार्यक्रम, पीएम ने पन्ना के जगदीश अहिरवार को सराहा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
‘Mann Ki Baat’ of 2026

‘Mann Ki Baat’ of 2026 : मुख्यमंत्री ने हामूखेड़ी उज्जैन में सुना “मन की बात” कार्यक्रम

‘Mann Ki Baat’ of 2026 : भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का उज्जैन के हामूखेड़ी शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ हायर सेकेंडरी विद्यालय में विद्यार्थियों और जन प्रतिनिधियों के साथ सुना। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को अपने रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” के 130वें एडिशन में पर्यावरण संरक्षण के लिए देश में साधारण व्यक्तियों द्वारा की जा रही पहल का उल्लेख करते हुए प्रदेश के पन्ना जिले के बीट गार्ड (वनरक्षक) जगदीश प्रसाद अहिरवार के प्रयासों की सराहना की।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जब पर्यावरण सरंक्षण की बात होती है, तो अक्सर हमारे मन में बड़ी योजनाएं, बड़े अभियान और बड़े-बड़े संगठनों के नाम और उनकी बातें आती हैं। लेकिन कई बार बदलाव की शुरूआत बहुत साधारण तरीके से होती है। यह शुरूआत एक व्यक्ति से, एक इलाके से, एक कदम से और लगातार की गई छोटी-छोटी बातों से भी हो सकती है।

‘Mann Ki Baat’ of 2026 : अहिरवार ने वन परिक्षेत्र के औषधीय पौधों का किया है दस्तावेजीकरण

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि “मध्यप्रदेश में पन्ना जिले के श्री जगदीश प्रसाद अहिरवार का प्रयास भी बहुत ही सराहनीय है। वे जंगल में बीट-गार्ड के रूप में अपनी सेवाएं देते हैं। एक बार गश्त के दौरान उन्होंने महसूस किया कि जंगल में मौजूद कई औषधीय पौधों की जानकारी कहीं भी व्यवस्थित रूप से दर्ज नहीं है।

श्री अहिरवार ये जानकारी अगली पीढ़ी तक पहुँचाना चाहते थे, इसलिए उन्होंने, औषधीय पौधों की पहचान करना और उनका रिकार्ड बनाना शुरू किया। उन्होंने 125 से ज्यादा औषधीय पौधों की पहचान की। हर पौधे की तस्वीर, नाम, उपयोग और मिलने के स्थान की जानकारी जुटाई। उनकी जुटाई गई जानकारी को वन विभाग ने संकलित किया और किताब के रूप में प्रकाशित भी किया। इस किताब में दी गई जानकारी अब शोधकर्ता, छात्रों और वन अधिकारियों के बहुत काम आ रही है।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि “पर्यावरण संरक्षण की यही भावना आज बड़े स्तर पर भी दिखाई दे रही है। इसी सोच के साथ देशभर में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान से आज करोड़ों लोग जुड़ चुके हैं। अब तक देश में 200 करोड़ से ज्यादा पेड़ लगाए भी जा चुके हैं। इससे साबित होता है कि पर्यावरण संरक्षण को लेकर अब लोग ज्यादा जागरूक हैं, और किसी न किसी रूप से अपना योगदान देना चाहते हैं।

‘Mann Ki Baat’ of 2026 : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री मोदी का माना आभार

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पन्ना जिले के बीट गार्ड श्री जगदीश प्रसाद अहिरवार के नवाचार का ‘मन की बात’ कार्यक्रम में उल्लेख करने के लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी का आभार माना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने श्री अहिरवार द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए स्थानीय स्तर पर किए जा रहे प्रयास को राष्ट्रीय पहचान दी है। प्रधानमंत्री श्री मोदी इस प्रोत्साहन से वनांचल की चुनौती पूर्ण परिस्थितियों में कार्य कर रहे वन कर्मियों का उत्साह बढ़ेगा और वे पर्यावरण संरक्षण के लिए अपने स्तर पर इस प्रकार की अन्य पहल करने के लिए प्रेरित होंगे जिससे प्रदेश की प्राकृतिक धरोहर संरक्षित और समृद्ध होगी।

जैव विविधता का दस्तावेजीकरण करने वाले औषधीय पौधों के जानकार श्री अहिरवार, पन्ना जिले में दक्षिण वन मंडल पन्ना के अंतर्गत वन परिक्षेत्र मोहंद्रा के बीट गार्ड पश्चिम मोहंद्रा हैं। उनके द्वारा ‘दक्षिण पन्ना के महत्वपूर्ण औषधि पौधे’ नाम से पुस्तक तैयार की गई। इसका प्रकाशन वन विभाग के दक्षिण पन्ना वन मंडल के सहयोग से किया गया।

12-march-rashifal-2026 : 12 मार्च 2026 का राशिफल

12-march-rashifal-2026 : मेष (Aries)आज का दिन उत्साह से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में

Gyanveer University : बुंदेलखंड में शिक्षा का लिखा जा रहा है नया अध्याय : सीएम डॉ. यादव

Gyanveer University : सागर के विकास में मुख्यमंत्री डॉ. यादव का योगदान

Madhya Pradesh एलपीजी उपभोक्ता परेशान नहीं हो, इस हेतु लगातार प्रयास जारी : खाद्य मंत्री श्री राजपूत

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री

Madhupur: अज्ञात वाहन ने 5 वर्षीय मासूम को रौंदा, मौके पर ही थमीं खुशियां; आरोपी चालक फरार

Madhupur मधुपुर-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे ने

Madhya Pradesh मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने किया रचना टॉवर का दौरा

Madhya Pradesh मध्यप्रदेश के सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास

Lucknow जेवर एयरपोर्ट: 95% काम पूरा, एक रनवे के साथ जल्द शुरू होगा संचालन; सालाना 1.20 करोड़ यात्री भर सकेंगे उड़ान

Lucknow उत्तर प्रदेश की महत्वाकांक्षी परियोजना 'नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट' (जेवर) अब अपने

CgMaoistsSurrender : 108 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 101 हथियार जमा; 3.61 करोड़ नकद और 1 किलो सोना बरामद

बस्तर, छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों को एक

Haridwar में गैस सिलेंडर को लेकर अफवाह से मची हलचल, गोदामों पर लगी भीड़

Report by: Dharmraj Haridwar: ईरान-इजरायल युद्ध को लेकर गैस सिलेंडर सप्लाई में

Yamunotri में बारकोड सिस्टम की समीक्षा, प्लास्टिक बोतलों की समस्या बरकरार

Report by: Vinit Kanswal Yamunotri: चारधाम यात्रा के दौरान पर्यावरण संरक्षण और