,

Vidisha : रायखेड़ी में आधी रात सशस्त्र डकैती, परिवार को बनाया बंधक

Vidisha

Report: Ram yadav

छत के रास्ते घुसे बदमाश, हथियारों के बल पर हमला

Vidisha विदिशा जिले के थाना त्योंदा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रायखेड़ी में देर रात अज्ञात बदमाशों ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। रात करीब साढ़े बारह से एक बजे के बीच चार बदमाश घर के पीछे से छत पर चढ़कर भीतर दाखिल हुए। उन्होंने लोहे की टामी और धारदार हथियारों से हमला कर परिवार के सदस्यों को घायल कर दिया।

रस्सियों से बांधकर दी जान से मारने की धमकी

Vidisha बदमाशों ने फरियादी बृजबिहारी कुर्मी, उनकी पत्नी और बेटे को रस्सियों से बांध दिया। तलवार दिखाकर जान से मारने की धमकी देते हुए घर में रखे सोना-चांदी के आभूषण और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए, जिससे गांव में दहशत का माहौल है।

पुलिस जांच में जुटी, एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य

Vidisha घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और एसडीओपी के निर्देशन में थाना त्योंदा पुलिस व एफएसएल टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फरियादी की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

Read this: Sehore : 75 वर्षीय बुजुर्ग का प्रेरणादायी निर्णय, मरणोपरांत किया देहदान

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच की…

Lucknow: योगी सरकार ने 455 लेखपालों को दी पदोन्नति, बने राजस्व निरीक्षक

Report by: Vandana Rawat Lucknow: योगी सरकार ने प्रदेश में राजस्व प्रशासन…

Imran Khan की रिहाई के लिए इस्लामाबाद की ओर बढ़ा पीटीआई का मार्च, शहबाज सरकार सख्त

Imran Khan: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रिहाई को लेकर…

LUCKNOW: ‘स्वस्थ प्रदेश-सक्षम प्रदेश’ बना यूपी: सीएम योगी

Report by: Vandana Rawat LUCKNOW: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'स्वस्थ-सक्षम उत्तर प्रदेश'…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. बिलासपुर में ‘गुंडी गैंग’ की…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच की…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…