,

Rewa News डिप्टी सीएम ने अलायन्स एयरवेज के प्रबंध निदेशक से रीवा-रायपुर विमान सेवा के संबंध में किया विमर्श

Rewa News

Rewa News दिल्ली, उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने नई दिल्ली में एलायंस एयरवेज़ के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री राजर्षी सेन से भेंट की। बैठक में रीवा–दिल्ली विमान सेवा के सफल संचालन की समीक्षा की गई और रीवा–रायपुर विमान सेवा प्रारंभ करने की संभावनाओं पर सकारात्मक चर्चा हुई। उल्लेखनीय है कि रीवा–दिल्ली 72 सीटर विमान सेवा का ट्रायल 28 अक्टूबर को सफलतापूर्वक किया गया था। इस सेवा के प्रारंभ होने से रीवा एवं विंध्य क्षेत्र के लोगों को बेहतर हवाई संपर्क की सुविधा मिली है।

Rewa News इस हवाई सेवा के शुरू होने से न केवल रीवा बल्कि पूरे विंध्य क्षेत्र को राष्ट्रीय राजधानी से सीधा हवाई संपर्क मिला है, जिससे व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यटन के क्षेत्र में नई संभावनाएं खुली हैं। यह सेवा क्षेत्रीय विकास को गति देने के साथ-साथ निवेश और रोजगार के अवसर भी बढ़ाएगी।

Rewa News बैठक में रीवा–रायपुर विमान सेवा प्रारंभ करने की संभावनाओं पर भी सकारात्मक चर्चा हुई। इस प्रस्तावित सेवा के शुरू होने से मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के बीच आवागमन और अधिक सुगम हो सकेगा। इस रूट को क्षेत्रीय संपर्क के लिहाज से अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए शीघ्र कार्यवाही का आग्रह किया।

Rewa News एलायंस एयरवेज़ के एमडी एवं सीईओ राजर्षी सेन ने आश्वस्त किया कि यात्रियों की मांग और तकनीकी पहलुओं का आकलन कर रीवा से अन्य प्रमुख शहरों के लिए हवाई सेवाओं के विस्तार पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। बैठक के अंत में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने केंद्र सरकार और एलायंस एयरवेज़ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार विंध्य क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए हवाई कनेक्टिविटी को लगातार मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Jamshedpur Vehicle Theft: वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 21 बाइक-स्कूटी बरामद, आठ गिरफ्तार

Jamshedpur Vehicle Theft के खिलाफ जमशेदपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए

National Defence University MoU: पुलिस और जेल अधिकारियों को मिलेगी साइबर-फॉरेंसिक ट्रेनिंग

National Defence University MoU: मध्य प्रदेश में साइबर सुरक्षा और डिजिटल फॉरेंसिक्स

Santosh Choubey Honorary Doctorate: तकनीक से साहित्य तक संतोष चौबे की उपलब्धियों को मिला सम्मान

Santosh Choubey Honorary Doctorate: भोपाल के शिक्षाविद, साहित्यकार और सामाजिक उद्यमी संतोष

Suvendu Adhikari Mukesh Ambani Meeting: मुंबई में अंबानी से मिले बंगाल CM, निवेश और रोजगार पर चर्चा

Suvendu Adhikari Mukesh Ambani: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार

India Sri Lanka Final: भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका को हराकर जीता एशियन गेम्स गोल्ड

India Sri Lanka Final: हांगझोउ एशियन गेम्स में भारतीय महिला क्रिकेट टीम

Jamui Encounter: सम्राट चौधरी बोले- अपराधी की कोई जाति नहीं होती, पुलिस देगी जवाब

Jamui Encounter: बिहार के जमुई में नाबालिग छात्र-छात्रा से कथित बदसलूकी के

Supaul Lifeline Hospital: इलाज के नाम पर 25 हजार रुपये लेने और बदसलूकी का आरोप, जांच की मांग

Supaul Lifeline Hospital: बिहार के सुपौल में एक निजी अस्पताल की कार्यप्रणाली

UP Teacher Appointment: नियुक्ति के नाम पर पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा, CM योगी की दो टूक

UP Teacher Appointment: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार, 22

Shajapur Bypass Protest: 90% निजी जमीन पर प्रस्तावित बायपास का विरोध, किसानों ने सुझाया वैकल्पिक रास्ता

Shajapur Bypass Protest: शाजापुर जिले के मोहन बड़ोदिया में प्रस्तावित बायपास निर्माण

Khandwa Police Raid: इनपुन पुनर्वास में कथित अनैतिक व्यापार का खुलासा, पांच गिरफ्तार

Khandwa Police Raid जिले के मांधाता थाना क्षेत्र के ग्राम इनपुन पुनर्वास