,

Prayagraj : माघ मेले में गरमाई सियासत, अविमुक्तेश्वरानंद का मुद्दा यूपी विधानसभा में उठाएगी सपा

- Advertisement -
Ad imageAd image
Prayagraj

सपा नेता माता प्रसाद की शंकराचार्य से मुलाकात

Prayagraj प्रयागराज के माघ मेले में सियासत का माहौल गरमाया। सपा के वरिष्ठ नेता और यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से मुलाकात की और उनसे आशीर्वाद लिया। मुलाकात के दौरान माता प्रसाद ने कहा कि शंकराचार्य से जुड़े मुद्दे को उनकी पार्टी विधानसभा में उठाएगी। इससे पहले सपा प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता अजय राय भी अविमुक्तेश्वरानंद से बातचीत कर चुके हैं।

अविमुक्तेश्वरानंद का प्रशासन से विवाद

Prayagraj माघ मेले के प्रशासन ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को नोटिस जारी कर उनसे ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य के रूप में खुद को पेश करने पर स्पष्टीकरण मांगा था। इसके जवाब में अविमुक्तेश्वरानंद ने लीगल नोटिस भेजकर प्रशासन को 24 घंटे में नोटिस वापस लेने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने शंकराचार्य के रूप में खुद को प्रस्तुत करने पर रोक नहीं लगाई है और उनका पट्टाभिषेक कोर्ट के आदेश से पहले ही संपन्न हो चुका है।

मेला प्रशासन और विपक्ष की प्रतिक्रिया

Prayagraj अविमुक्तेश्वरानंद प्रशासन से नाराज हैं और उन्होंने बिना स्नान किए शिविर के बाहर धरना दिया। उनका कहना है कि उनके शंकराचार्य होने या न होने की पूछताछ करने वाला प्रशासन कौन होता है। इस सवाल को लेकर विपक्ष भी राज्य सरकार पर दबाव बना रहा है और सपा इस मुद्दे को विधानसभा में उठाने का एलान कर चुकी है।

Read this: Ujjain:STF ने अंतर्राज्यीय स्मैक तस्करों का किया भंडाफोड़

- Advertisement -
Ad imageAd image

Mayaganj Hospital: मायागंज अस्पताल में घायल युवक की मौत, इलाज में देरी का आरोप; परिजनों ने 3 घंटे किया हंगामा

रिपोर्ट: संजीव कुमार शर्मा Mayaganj Hospital भागलपुर के मायागंज अस्पताल में इलाज

Shailesh Kumar Record: सारण के शैलेश कुमार ने रचा इतिहास, Badwater 135 Ultra Marathon में बनाया नया रिकॉर्ड

रिपोर्टर: पवन कुमार सिंह Shailesh Kumar Record सारण जिले के गड़खा प्रखंड

Mainpat Ghunghta Bridge Accident: दूसरे दिन नदी से मिला लापता युवक का शव, SDRF ने चलाया सर्च ऑपरेशन

Mainpat Ghunghta Bridge Accident अंबिकापुर के मैनपाट क्षेत्र में हुए घुनघंटा पुल