Report by: Salman Malik, Edit by: Priyanshi Soni
Wild Elephant Sighting: रुड़की के धनौरी क्षेत्र के पास बुधवार सुबह अचानक हाथी की दस्तक से इलाके में हड़कंप मच गया। गांव के पास स्थित खेत में एक हाथी खड़ा दिखाई दिया, जिसका लगभग 20 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
Wild Elephant Sighting: 20 सेकंड का वायरल वीडियो दिखा हाथी खेत में शांत खड़ा
वीडियो में हाथी शांत खड़ा दिखाई दे रहा है, लेकिन इसकी मौजूदगी मात्र से ग्रामीणों में डर का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना सुबह उस समय हुई जब कुछ किसान खेतों की ओर जा रहे थे। उन्होंने हाथी को देखकर तुरंत सुरक्षित दूरी बनाते हुए इसका वीडियो बनाया।
Wild Elephant Sighting: ग्रामीणों ने बढ़ाई सतर्कता, वन विभाग ने किया निरीक्षण

सूचना मिलते ही आसपास के गांवों में भी सतर्कता बढ़ा दी गई। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में पहले भी जंगली हाथियों की आवाजाही देखी गई है, लेकिन आबादी के इतने करीब हाथी का आना चिंता का विषय है।
वन विभाग को घटना की जानकारी दे दी गई है। विभाग की टीम हाथी की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है और उसे सुरक्षित तरीके से जंगल की ओर वापस भेजने की कोशिश कर रही है।
Read Also: Roorkee Winter Relief: राज्यमंत्री का औचक निरीक्षण, ठंड में गरीबों को राहत, प्रशासन को किया अलर्ट





