,

IND vs NZ 1st T20I Live Streaming: टीवी और मोबाइल पर कैसे देखें लाइव मैच, यहां जानिए पूरी डिटेल

- Advertisement -
Ad imageAd image
IND vs NZ 1st T20I Live Streaming

IND vs NZ 1st T20I Live Streaming: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का आगाज आज से होने जा रहा है। पहला मुकाबला बुधवार, 21 जनवरी को नागपुर में खेला जाएगा। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले यह टीम इंडिया की आखिरी टी20 सीरीज है, ऐसे में यह मुकाबला काफी अहम माना जा रहा है।

IND vs NZ 1st T20I Live Streaming: नागपुर में खेला जाएगा सीरीज का पहला मुकाबला

न्यूजीलैंड के भारत दौरे का यह दूसरा और आखिरी चरण है। इससे पहले कीवी टीम भारत को वनडे सीरीज में हरा चुकी है, जिससे उनके हौसले बुलंद हैं। वहीं टीम इंडिया बदली हुई संयोजन के साथ मैदान में उतरेगी और जीत के इरादे से खेलेगी। घरेलू परिस्थितियों में भारत के लिए यह सीरीज काफी महत्वपूर्ण है।

IND vs NZ 1st T20I Live Streaming

न्यूजीलैंड की टीम जीत को तैयार

टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड की कप्तानी मिचेल सेंटनर करते नजर आएंगे। हालांकि टीम में बड़े नाम कम हैं, लेकिन कीवी खिलाड़ी अपने अनुशासित और आक्रामक खेल के लिए जाने जाते हैं। न्यूजीलैंड पिछले चार भारत दौरों पर टी20 सीरीज नहीं जीत पाई है। आखिरी बार उसने साल 2019 में भारत में टी20 सीरीज जीती थी।

टीम इंडिया पर जीत का दबाव

टीम इंडिया के पास इस सीरीज में जीत के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है। टी20 वर्ल्ड कप से पहले संयोजन को परखने और खिलाड़ियों की फॉर्म जांचने का यह आखिरी मौका माना जा रहा है। सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या जैसे खिलाड़ियों पर सभी की नजरें रहेंगी।

IND vs NZ 1st T20I Live Streaming

IND vs NZ 1st T20I Live Streaming: टीवी और OTT पर कब और कहां देखें लाइव

भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 सीरीज के ब्रॉडकास्ट राइट्स स्टार नेटवर्क के पास हैं।

  • मैच शुरू: शाम 7:00 बजे
  • टॉस: शाम 6:30 बजे
  • टीवी पर लाइव टेलीकास्ट: स्टार स्पोर्ट्स 1 और स्टार स्पोर्ट्स 1 HD
  • OTT लाइव स्ट्रीमिंग: जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar)

फैंस अपने टीवी, मोबाइल या टैबलेट पर आसानी से इस रोमांचक मुकाबले का लुत्फ उठा सकते हैं।

Kulagarh Valley Bridge : मलबे और भारी बोल्डरों से टूटा वैली ब्रिज, तीन सीमांत घाटियों का संपर्क कटा

Kulagarh Valley Bridge: पिथौरागढ़/धारचूला। उत्तराखंड के सीमांत पिथौरागढ़ जिले के धारचूला से

Madhupur School Theft: मधुपुर में निजी विद्यालय का ताला तोड़कर चोरी, नौ पंखे और जैप जवानों के मेस से आटा ले गए चोर

रिपोर्टरू इम्तियाज अंसारी Madhupur School Theft मधुपुर थाना क्षेत्र के मचवाटांड़ स्थित

Shiprocket Share Price : शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री, ₹97 के IPO से ₹131 पर लिस्ट हुआ शेयर

Shiprocket Share Price : ई-कॉमर्स लॉजिस्टिक्स कंपनी Shiprocket ने शेयर बाजार में