CongressProtest 20 January : धान घोटाले के विरोध में दुर्ग में निकली ‘चूहों की बारात’, कांग्रेस का भाजपा सरकार पर तीखा हमला

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
CongressProtest 20 January

report: vishnu gautam, durg

CongressProtest 20 January : छत्तीसगढ़ के कवर्धा और महासमुंद जिलों में सरकारी गोदामों में रखे धान को चूहों द्वारा खा जाने के मामले को लेकर राजनीति तेज हो गई है। इसी मुद्दे के विरोध में दुर्ग जिले में कांग्रेस ने एक अनोखा और प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ “चूहों की बारात” निकालकर जोरदार विरोध दर्ज कराया।

CongressProtest 20 January : दुर्ग शहर में निकाली गई इस प्रतीकात्मक बारात में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए। बाजे-गाजे के साथ निकली इस बारात में चूहे नाचते हुए नजर आए, जिसने आम जनता का ध्यान आकर्षित किया और प्रदर्शन को प्रभावी बना दिया। प्रदर्शन में कांग्रेस के पूर्व विधायक अरुण वोरा, दुर्ग ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर, दुर्ग शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बकरीवाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।

CongressProtest 20 January : चूहों की बारात को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। जिला कलेक्ट्रेट परिसर में किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चूहे को मुकुट पहनाकर प्रतीकात्मक रूप से धान खिलाया और फिर बारात को आगे बढ़ाया गया। यह दृश्य पूरे प्रदर्शन का केंद्र बना रहा।

CongressProtest 20 January : इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी एसडीएम कार्यालय पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री और राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के साथ जाली के भीतर एक चूहा भी प्रतीक के रूप में सौंपा गया, जो पूरे आंदोलन की प्रतीकात्मकता को दर्शाता रहा।

इस मौके पर दुर्ग ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि छत्तीसगढ़ में सरकारी गोदामों में रखे करोड़ों रुपये के धान को चूहों द्वारा खा जाने की बात कहना भाजपा सरकार की जवाबदेही से बचने का प्रयास है। उन्होंने आरोप लगाया कि धान चूहों ने नहीं, बल्कि भाजपा सरकार और उसके मंत्रियों ने खाया है। यह पूरा मामला सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि चूहों की बारात के माध्यम से मंत्रियों की प्रतीकात्मक बारात निकालकर जनता को सच्चाई से अवगत कराया जा रहा है।

Hindu Swabhiman Sammelan : उत्तर प्रदेश के 11 जिलों में होंगे हिंदू स्वाभिमान सम्मेलन

Hindu Swabhiman Sammelan : नई दिल्ली में श्री चित्रगुप्त अखाड़ा की महत्वपूर्ण

MP TOP 10: शिक्षा, विकास, खेल और प्रशासनिक फैसलों की रही चर्चा

1. MP TOP 10: एमपी बोर्ड के 10वीं-12वीं परीक्षा परिणाम घोषित MP

Chanakya Niti : हर मजबूत स्त्री में होते हैं ये 5 गुण, चाणक्य के ये नियम बदल देंगे जिंदगी

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य को भारत के महान नीति-निर्माताओं, अर्थशास्त्रियों और