रिपोर्ट: निज़ाम अली
गजरौला क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा
Pilibhit पीलीभीत के थाना गजरौला क्षेत्र अंतर्गत गढ़ा जंगल बिजली घर के पास तेज रफ्तार और ओवरटेक की कोशिश एक बड़े हादसे में बदल गई। सामने से आ रहे ट्रक से मिनी बस की जोरदार भिड़ंत हो गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

एक की मौत, दो यात्री गंभीर घायल
Pilibhit हादसे में नेपाल निवासी पदम बहादुर खत्री की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं बस चालक चित्रा ओली और वीर बहादुर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही एंबुलेंस के जरिए घायलों को जिला अस्पताल पीलीभीत भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में सुरक्षित रखा गया है।

हिमाचल से नेपाल लौट रहे थे यात्री, जांच जारी
Pilibhit बताया गया है कि मिनी बस में सवार सभी यात्री हिमाचल प्रदेश से मजदूरी कर नेपाल लौट रहे थे। थाना अध्यक्ष ब्रजवीर सिंह मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य संभाला। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है और मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Read this: Moradabad: आवारा कुत्तों का कहर, 4 वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत





