BY
Yoganand Shrivastava
शव की खोज और प्राथमिक जानकारी
Mysore कर्नाटक के मैसुरु में एक रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर (RFO) का शव एक निजी लॉज के पीछे कंजरवेंसी क्षेत्र में पाया गया। मृतक की पहचान 32 वर्षीय कान्तराज चौहान के रूप में हुई है, जो टी. नरसीपुर सोशल फॉरेस्ट्री रेंज में हाल ही में पदस्थ थे। घटना स्थल पर पहुंची लश्कर पुलिस ने शव को बरामद कर मामले की जांच शुरू कर दी।

हाल ही में हुआ ट्रांसफर और संदिग्ध मित्र की गुमशुदगी
Mysore पुलिस के अनुसार, चौहान का 15 दिन पहले टी. नरसीपुर में ट्रांसफर हुआ था। उनके साथ लॉज में रहने वाला मल्लनागौड़ा पाटिल (गंगावती निवासी) घटना के बाद से लापता है। बताया गया कि चौहान रविवार रात उनसे मिलने लॉज गए थे और दोनों कथित तौर पर नशे की हालत में थे।
लॉज में विवाद और जांच का दायरा
Mysore लॉग स्टाफ ने नशे की हालत और गंदगी फैलाने के कारण रात 2:30 बजे दोनों को कमरा खाली कराने को कहा। इसके कुछ समय बाद ही कान्तराज चौहान का शव लॉज के पीछे मिला। पुलिस ने मामले में अप्राकृतिक मौत (UDR) दर्ज की है और सभी पहलुओं की गहन जांच जारी है।
Read this: Gwalior : हजीरा मार्केट में ठेलों में आग, दुकानदारों में मचा हड़कंप





