,

Anuppur :कोतमा में केवाई नदी बैराज को लेकर सियासी टकराव, मंत्री दिलीप जायसवाल का पूर्व विधायक पर पलटवार

Anuppur

Report: Punit sen

बैराज विरोध सभा के बाद बयानबाजी तेज

Anuppur अनूपपुर जिले की कोतमा तहसील में केवाई नदी पर प्रस्तावित बैराज के विरोध को लेकर राजनीति गरमा गई है। अमरकंटक थर्मल पावर प्लांट द्वारा बनाए जा रहे बैराज के खिलाफ कोतमा के कांग्रेस के पूर्व विधायक सुनील सराफ ने सामूहिक सभा का आयोजन किया था। इस सभा में सरकार और कंपनी पर तीखे आरोप लगाए गए, साथ ही क्षेत्रीय विधायक एवं मंत्री दिलीप जायसवाल पर भी टिप्पणी की गई। इसके बाद यह मामला सोशल मीडिया तक पहुंच गया और बयानबाजी तेज हो गई।

मंत्री दिलीप जायसवाल का पूर्व विधायक पर आरोप

Anuppur सभा में की गई टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि पूर्व विधायक अपनी “सेटिंग” न बनने के कारण क्षेत्र में भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सुनील सराफ विधायक न होने के बावजूद अपने पत्रों में खुद को विधायक बताकर कंपनी पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं। मंत्री ने इसे सरकार और कंपनी की छवि खराब करने का प्रयास बताया। इसके साथ ही उन्होंने हाल ही में कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया द्वारा महिलाओं को लेकर दिए गए बयान की भी कड़ी निंदा की।

बैराज निर्माण को लेकर सरकार की स्थिति स्पष्ट

Anuppur मंत्री दिलीप जायसवाल ने बैराज निर्माण को लेकर स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि केवाई नदी पर बनाया जा रहा बैराज केवल निर्माण कार्य के दौरान सीमित जल उपयोग के लिए है। कंपनी की औद्योगिक जरूरतों के लिए पानी सोन नदी से लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बैराज से क्षेत्र में जल संकट की आशंका निराधार है और जनता को गुमराह किया जा रहा है। मंत्री ने दोहराया कि सरकार नियमों के तहत काम कर रही है और किसी भी तरह के भ्रम या अफवाह से जनता को सतर्क रहने की जरूरत है।

Read this: Jabalpur :तेज रफ्तार कार ने 13 मजदूरों को कुचला, 2 की मौत, 11 घायल

Indore Blood Center License Suspended: इंदौर के शुभम ब्लड सेंटर पर कार्रवाई, लाइसेंस की सभी गतिविधियों पर रोक

Indore Blood Center License Suspended: संयुक्त निरीक्षण में मिलीं गंभीर अनियमितताएं मध्य…

Madhupur News: छत की ढलाई के दौरान 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आया मजदूर

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur News मधुपुर थाना क्षेत्र के भेड़वा नावाडीह स्थित…

Chandrapur News: सैनिक स्कूल के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

BY: Yoganand Shrivastva Chandrapur News महाराष्ट्र के चंद्रपुर में बल्लारपुर मार्ग स्थित…

Budaun Fake Currency Racket: नकली नोट बनाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Budaun Fake Currency Racket उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में पुलिस ने…

Godda Brown Sugar Arrest: ब्राउन शुगर के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार

Godda Brown Sugar Arrest झारखंड के गोड्डा में मादक पदार्थों के अवैध…